फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Apart from one municipal corporation and one municipality, there are 12 town panchayats.

Mathura News: जनपद में 14 निकायों के लिए होंगे चुनाव

Wed, 29 Mar 2023 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Wed, 29 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Apart from one municipal corporation and one municipality, there are 12 town panchayats.
मथुरा। निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासनिक और राजनीतिक सरगर्मियां शुरू हो गई हैं। जनपद में मथुरा-वृंदावन नगर निगम और कोसीकलां नगर पालिका सहित 14 निकायों के लिए मतदान होना है। विभिन्न दलों से टिकट की लाइन में लगे दावेदार लखनऊ और दिल्ली दौड़ गए हैं।बुधवार को निकाय चुनाव का कार्यक्रम जारी कर दिया गया। इसके मुताबिक 13 अप्रैल को निकाय चुनाव की प्रदेश में अधिसूचना जारी होगी। 20 अप्रैल तक नामांकन पत्र दाखिल हाेंगे, जबकि 21 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच और 24 को नाम वापसी होगी। 10 मई को मतदान होगा, जबकि 13 मई को मतगणना होगी। निकाय चुनाव का यह कार्यक्रम जारी होते ही प्रशासन ही नहीं राजनीतिक दलों में भी हलचल शुरू हो गई है। जनपद में मथुरा-वृंदावन नगर निगम में महापौर के साथ 70 पार्षदों के लिए चुनाव होना है। यह चुनाव 638 बूथ पर होंगे। इसमें छह लाख से अधिक मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे। इनके अलावा कोसीकलां नगर पालिका है, जबकि राया, गोवर्धन, बाजना, बलदेव, महावन, गोकुल, फरह, सौंख, राधाकुंड, चौमुहां, छाता, बरसाना नगर पंचायतों के लिए चुनाव होना है। जनपद की सभी नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के लिए तो अधिकांश निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरते हैं, जबकि कोसीकलां नगर पालिका और मथुरा वृंदावन नगर निगम में दलीय मुकाबला होता है। खासकर नगर निगम में दलीय टिकट के लिए लंबे समय से दावेदारी जता रहे अचानक सक्रिय हो गए हैं। कई नेताओं ने टिकट के लिए दिल्ली और लखनऊ दौड़ लगा दी है। इधर, जिला प्रशासन भी अचानक चुनाव कार्यक्रम आने से निकाय चुनाव प्रक्रिया को लेकर सक्रिय हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed