{"_id":"5df281938ebc3e8791704a43","slug":"anti-romio-squeid-mathura-news-agr41976963","type":"story","status":"publish","title_hn":"परेशान कर रहे मनचले, करें 1090 और 112 पर कॉल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परेशान कर रहे मनचले, करें 1090 और 112 पर कॉल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। आरसीए कन्या महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सीओ सिटी राकेश कुमार ने एंटी रोमियो स्क्वैड के बारे में छात्राओं को जानकारी दी। सीओ सिटी ने कहा कि कहीं भी कोई मनचला हरकत करे तो बेहिचक छात्राएं 112 और महिला हेल्पलाइन 1090 पर फोन कर सकती हैं। इसके बाद तत्काल एंटी रोमियो स्क्वैड मनचले से सख्ती से निपटते हुए कार्रवाई करेगा।
प्रभारी निरीक्षक शिवप्रताप सिंह ने छात्राओं को बताया कि अगर छात्राएं यह भी नहीं कर सकतीं तो छात्रा विद्यालय और महाविद्यालयों के आसपास एंटी रोमियो स्क्वैड को इसकी जानकारी देकर शिकायत दर्ज कराएं। एंटी रोमियो स्क्वैड ऐसे मनचलों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। सीओ सिटी ने सभी छात्राओं को बिना डरे मुकाबला करने का जज्बा लाने की बात कही। महाविद्यालय की डॉ. प्रीति जौहरी ने पुलिस अफसरों को आभार जताया। उधर, चमेली देवी बालिका इंटर कॉलेज में एंटी रोमियो स्क्वैड की टीम ने छात्राओं को जागरूक करते हुए डटकर मुकाबला करने पर जोर दिया।