फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ansh from Vrindavan selected in the final trial match of Under 25

वृंदावन के अंश का अंडर 25 के फाइनल ट्रायल मैच में चयन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 28 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Ansh from Vrindavan selected in the final trial match of Under 25
मथुरा। वृंदावन के अंश द्विवेदी का यूपी अंडर 25 के ट्रायल के बाद फाइनल ट्रायल मैच के लिए हुआ है। अंश कानपुर में तीन मैच खेलेगा।
विज्ञापन

अंश द्विवेदी अभी हाल में यूपी रणजी कैंप भी कर चुके हैं। अंश राइट आर्म ऑफ ब्रेक बोलर हैं। इसके साथ ही मध्यक्रम में बल्लेबाजी भी करते हैं। अभी हाल में ही मथुरा में हुए एक मैच में अंश द्विवेदी टी-20 मैच में 64 गेंदों में 101 रन बनाकर नॉट आउट रहें। वृंदावन से पहले खिलाड़ी बने है अंश द्विवेदी, जिन्होंने रणजी ट्रॉफी कैंप किया है।
अंश द्विवेदी, रालोद राष्ट्रीय प्रवक्ता पंडित योगेश द्विवेदी के पुत्र और वृंदावन की पूर्व चेयरमैन पुष्पा शर्मा के नाती हैं। अंश के फाइनल चयन पर मथुरा क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव कमल चावला, उमेश चौरसिया, अध्यक्ष प्रदीप कुलश्रेष्ठ ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन

इधर, एनके सिंबायोसिस क्रिकेट अकादमी के क्रिकेटर रघु शर्मा का चयन पांडिचेरी में होने वाली सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी के लिए हुआ है। कोच हेमराज और हिमांशु अग्रवाल ने बताया रघु पिछले काफी समय से इस ट्रॉफी के लिए तैयारी कर रहे थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed