फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Another luxury vehicle was recovered.

Mathura News: एक और लग्जरी वाहन किया बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
Another luxury vehicle was recovered.
थाना गोवर्धन में खड़ी लैंड रोवर डिफेंडर। 
गोवर्धन। थाना क्षेत्र के ग्राम देवसेरस में 10 दिसंबर 2025 को एक शादी समारोह के दौरान राजस्थान के अंगरावली (कामा) से आई बरात में शामिल कुछ लोगों ने महंगी गाड़ियों से गांव की गलियों में तेज रफ्तार दौड़ लगाई, हूटर बजाए, तेज आवाज में डीजे चलाया और सनरूफ से निकलकर तमंचा, पिस्टल जैसे अवैध हथियार लहराते हुए हवाई फायरिंग की थी।
विज्ञापन

घटना से गांव के निवासी दहशत में आ गए और घरों में बंद हो गए। घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। 16 दिसंबर 2025 को थाना गोवर्धन में लगभग 20 अज्ञात वाहनों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। पुलिस ने जांच में मामले की पुष्टि की और पहले चरण में तीन महिंद्रा थार गाड़ियां बरामद कर कीं। अब पुलिस ने इस घटना से जुड़े एक अन्य महंगे वाहन लैंड रोवर डिफेंडर को राजस्थान बॉर्डर के पास ग्राम इकलहरा से मुडसेरस की ओर आने वाले रास्ते पर बरामद किया है। यह वाहन भी बरात में शामिल था और जांच में शामिल पाया गया। बरामदगी के दौरान थाना प्रभारी भगवत सिंह गुर्जर, एसआई कृपाल सिंह, एसआई तुलसीदास और विकास भाटी सहित पुलिस टीम मौजूद रही।
विज्ञापन




शेष वाहनों और आरोपियों की तलाश जारी है। वायरल वीडियो के आधार पर कार्रवाई की जा रही है ताकि ऐसे मामलों में कानून का डर कायम रहे और शादी जैसे उत्सवों में दहशत फैलाने वालों पर लगाम लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनिल कुमार सिंह, सीओ गोवर्धन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed