{"_id":"69051d8455f95a3c920829db","slug":"another-dengue-patient-has-been-found-bringing-the-total-to-31-mathura-news-c-369-1-mt11002-138078-2025-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या हुई 31","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: डेंगू का एक और मरीज मिला, संख्या हुई 31
विज्ञापन
मथुरा। जनपद में डेंगू के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को डीग गेट निवासी युवक को डेंगू की पुष्टि होने पर मरीजों की संख्या बढ़कर 31 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया।
डीग गेट निवासी युवक को डेंगू की पुष्टि होने पर मलेरिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराने के साथ लोगों को बचाव के प्रति जागरूक किया है। जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल गर्ग ने बताया कि युवक को पिछले कई दिन से बुखार आ रहा था। शुक्रवार को उसके खून की जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। वृंदावन स्थित सौ सैया अस्पताल में भर्ती कराकर उसका इलाज कराया जा रहा है। युवक के घर के आसपास टीम ने फॉगिंग और एंटी-लार्वा छिड़काव का कार्य कराया है। लोगों को मच्छरों से बचने, घर के अंदर और बाहर जलभराव न होने देने की सलाह दी है। रात को पूरी बाजू के कपड़े पहनने, मच्छरदानी का प्रयोग करने, बुखार आने पर तुरंत स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराने को कहा है।
डोर-टू-डोर दस्तक के साथ जागरूकता अभियान समाप्त
लोगों को मच्छर जनित रोगों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने 5 से 31 अक्तूबर तक जिले भर में संचारी रोग जागरूकता अभियान चलाया। इसके साथ ही घर-घर जाकर दस्तक दी। अभियान शुक्रवार को समाप्त हो गया। अभियान के तहत डेंगू के 31 और मलेरिया के 3 मरीजों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
जिला मलेरिया अधिकारी गोपाल गर्ग ने बताया कि 5 अक्तूबर को रैली के साथ अभियान का शुभारंभ हुआ था। 11 अक्तूबर से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने घर-घर जाकर दस्तक दी। गांव-गांव में स्वास्थ्य कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया। अभियान में टीम ने लोगों को मच्छरों से बचने के उपाय बताए। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में दवा का छिड़काव कराया गया। सीएमओ डॉ. राधावल्लभ ने बताया कि नवंबर माह में भी संचारी रोग से लोग पीड़ित होते हैं। इसलिए मलेरिया टीम की गतिविधियां जारी रहेंगी।