फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Annakut will be dedicated to Girirajji

Mathura News: गिरिराजजी को समर्पित होगा अन्नकूट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
Annakut will be dedicated to Girirajji
गोवर्धन। दिवाली के दूसरे दिन ब्रजभूमि भक्ति और उल्लास से सराबोर होगी। गिरिराज धरण के चरणों में श्रद्धा का सागर उमड़ेगा। पूरे ब्रज में 22 अक्तूबर बुधवार गोवर्धन पूजा और अन्नकूट महोत्सव की धूम रहेगी।
विज्ञापन

मान्यता है कि गिरिराजजी की परिक्रमा सर्वप्रथम श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों के साथ कर अन्नकूट प्रसाद समर्पित किया था। द्वापर युग से चली आ रही यह परंपरा आज भी ब्रज में प्रभु के यश का गान कर रही है। पौराणिक मान्यता के अनुसार ब्रजभूमि में कभी इंद्रदेव की पूजा होती थी। श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को पूजा का त्याग कर गिरिराज पूजन का संदेश दिया। जब गिरिराज पूजा हुई तो ब्रजवासी अपने-अपने घरों से प्रसाद लेकर आए। कोई रोटी, पूड़ी-सब्जी लाया तो कोई खीर-दाल-मिठाई। प्रसाद इतना अधिक था कि गिरिराज पर्वत के समक्ष अन्न का पहाड़ लग गया। तभी से इस भोग का नाम ‘अन्नकूट’ पड़ा।
विज्ञापन

इधर गिरिराज पूजन से क्रोधित इंद्रदेव ने ब्रजभूमि को जलप्रलय में डुबो दिया। इस दौरान सात वर्ष के बालक श्रीकृष्ण ने सात दिन-सात रात तक गोवर्धन पर्वत को बाएं हाथ की अंगुली पर धारण कर ब्रजवासियों की रक्षा की। इंद्र का अहंकार चूर हुआ और उन्होंने श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

दूध की धाराओं से नहाएंगे गिरिराज महाराज
गोवर्धन के प्रमुख मंदिर दानघाटी, मुकुट मुखारविंद और जतीपुरा मुखारविंद में दूध से अभिषेक का बृहद आयोजन होगा। सुबह से शुरू हुई दूध की धार देर शाम तक नहीं रुकेगी। भक्त गिरिराज महाराज के चरणों में अन्नकूट का भोग समर्पित कर सात कोसीय परिक्रमा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed