{"_id":"5fb52fdf8ebc3e9bb4526fbd","slug":"annakoot-festival-mathura-news-agr4683630131","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वामी नारायण मंदिर में सजाए गए छप्पन भोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वामी नारायण मंदिर में सजाए गए छप्पन भोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। बंगाली घाट स्थित स्वामी नारायण मंदिर में अन्नकूट महोत्सव के अंतर्गत ठाकुर जी के समक्ष छप्पन भोग अर्पित किए गए। मंदिर में फूलों व रंग-बिरंगी लाइटों से आकर्षक सजावट की गई। ठाकुर जी के दर्शनों के लिए पहुंचे भक्तों ने महाआरती में भाग लेकर स्वयं को धन्य किया।
दीपावली महोत्सव के अंतर्गत मंदिर में छप्पन भोग उत्सव का आयोजन महंत वीपी स्वामी के निर्देशन में किया गया। इसके लिए कई दिनों से तैयारियां की जा रही थीं। आराध्य को नए-नए आभूषण व पोशाक धारण कराई गई। वहीं ठाकुर जी के लिए तरह-तरह के व्यंजन बनाने में भक्त सुबह से ही जुट गए थे। समूचे मंदिर परिसर को फूल व रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था।
भक्तों ने देर शाम तक ठाकुर जी की इस नयनाभिराम झांकी के दर्शन किए। मंदिर के महंत वीपी स्वामी ने बताया कि प्रतिवर्ष यह उत्सव मनाया जाता है। दीपावली पर जहां दीपकों से मंदिर परिसर को विशेष ढंग से सजाया गया था] वहीं गोवर्धन पूजा के अंतर्गत मंदिर में छप्पन भोग का आयोजन हुआ। भक्तों ने इसमें सहभागिता कर ठाकुर जी के विशेष दर्शन किए और महाआरती में भाग लिया। कार्यक्रम में स्वामी भानु प्रसाद, कोठारी अनिल भगत, कृष्णा भगत, पुजारी अमन भगत आदि मौजूद रहे।