फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ankur and Amit are continuously dodging the police in fake ED case.

Mathura News: फर्जी ईडी मामले में अंकुर और अमित लगातार दे रहे पुलिस को चकमा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ankur and Amit are continuously dodging the police in fake ED case.
मथुरा। फर्जी ईडी अधिकारी बनकर व्यापारी के घर में डकैती डालने की योजना बनाने वाले अंकुर चौधरी और अमित गोगा पुलिस को लगातार चकमा देने में सफल हो रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी में पुलिस के पसीने छूट गए हैं। पुलिस अब तक महिला प्रोफेसर समेत आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। इधर, अंकुर चौधरी लगातार न्यायालय में आत्मसमर्पण के प्रयास में है।
विज्ञापन


बीते 30 अगस्त को राधा ऑर्चिड कॉलोनी के गोकुलेश भवन स्वामी व्यापारी अश्वनी अग्रवाल के घर पर कुछ लोग ईडी अधिकारी बनकर पहुंचे। उन्होंने व्यापारी को वारंट दिखाया और घर में घुसने का प्रयास किया। व्यापारी को शक हुआ तो वह भागकर बाहर आया और शोर मचा दिया। लोग एकत्रित हुए तो फर्जी ईडी अधिकारी और उसके साथी भाग गए। इस मामले में एसएसपी ने स्वॉट, एसओजी, सर्विलांस समेत पांच टीमों का गठन किया।
विज्ञापन

पुलिस ने महिला प्रोफेसर समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन पूरी योजना बनाने वाले अंकुर चौधरी और उसके साथी अमित गोगा को गिरफ्तार करने में सफलता नहीं मिली है। अंकुर चौधरी को पुलिस गिरफ्तार भी कर लेती, यदि उसका भाई अमित उसे पुलिस के आने से पहले भगा नहीं देता।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंकुर चौधरी और अमित गोगा की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय की स्वाट समेत पांचों टीमों में से किसी को सफलता नहीं मिल रही है। इधर, पुलिस को सूचना मिली है कि अंकुर चौधरी कोर्ट में आत्मसमर्पण करने की फिराक में है। इसलिए पुलिस ने कोर्ट के सभी द्वारों पर चौकसी बढ़ा दी है। इसके साथ ही गिरफ्तार आरोपियों के बताए संभावित स्थानों पर लगातार दबिश दी जा रही है।




वर्जन

अंकुर चौधरी और अमित गोगा की गिरफ्तारी के लिए सभी टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द ही दोनों की गिरफ्तारी होगी। इसके अलावा पूछताछ में प्रकाश में आए अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के भी प्रयास किए जा रहे हैं।

-शैलेश कुमार पांडेय, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed