फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Angry villagers opened the blockade at 1:30 am

Mathura News: गुस्साए ग्रामीणों ने रात एक बजे खोला जाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Oct 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Angry villagers opened the blockade at 1:30 am
भरतपुर। जिले के गहनौली थाना क्षेत्र में दो युवकों ने 40 रुपये की चाऊमीन के लिए ठेला संचालक की धारदार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी थी। जबकि दूसरा भाई गंभीर रूप से घायल है। परिजन और ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी थी। देर रात पुलिस अधिकारियों ने समझा-बुझाकर शव को आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। बृहस्पतिवार दोपहर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया। ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 72 घंटे का समय दिया है। इसके बाद गहनौली थाने का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन


खानवा गांव निवासी ऊदल सिंह ने बताया कि गांव के दो भाई जितेंद्र और गोपाल गांव के आंबेडकर पार्क में चाऊमीन का ठेला लगाते हैं। बुधवार देर रात सुरजीत और सतीश ठेले पर चाऊमीन खाने आए। चाऊमीन खाने के बाद दोनों ने रुपये देने से इनकार कर दिया। जब जितेंद्र और गोपाल ने युवकों से रुपये मांगे तो उन्होंने गाली गलौज कर दी। स्थानीय निवासी रामगोपाल ने बताया की आपसी कहासुनी के बाद आरोपी मौके से चले गए। थोड़ी देर में अपने साथ 10-12 लोगों को साथ लेकर आए और लाठी-डंडे से जीतेंद्र पर हमला कर दिया। गोपाल बचाने आया तो उस पर भी हमला कर दिया। लोगों के एकत्रित होने पर दोनों को अधमरा छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन


परिजन घायल जितेंद्र और गोपाल को लेकर आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल गोपाल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बुधवार रात करीब 10 बजे राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। रात एक बजे भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रवीन कुमार भी घटना स्थल पर पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद रात करीब 1:30 बजे ग्रामीणों ने जाम हटाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऊदल सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस एवं प्रशासन के साथ 72 घंटे की सहमति बनी है। वहीं गहनौली थाना प्रभारी उदय चंद ने बताया कि दोपहर को मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराकर शव परिजन को सौंप दिया है। घटना के संबंध में पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed