फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   angry on no cash board

कैश न मिलने पर लोगों का आया तैश, सड़क जाम

Wed, 30 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 30 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
angry on no cash board
सड़क जाम - फोटो : अमर उजाला
बैंकों में मंगलवार को भी मारामारी रही। औरंगाबाद में ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स में लाइन में लगे लोगों को जैसे ही पता चला कि धनराशि खत्म हो गई है लोग आक्रोशित हो गए। मथुरा-आगरा मार्ग जाम कर दिया। आधे घंटे बाद पुलिस जाम को खुलवा सकी।
विज्ञापन


बैंकों में धन निकासी के लिए जूझ रहे लोगों के लिए मंगलवार भी मुसीबतों भरा रहा। औरंगाबाद स्थित ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स के सामने ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। लोगों ने बताया कि वो सुबह से लाइन में लगे थे लेकिन बैंक में कैश खत्म होने के चलते विंडो बंद कर दी गई। इस मामले में प्रबंधक सुंदर कृष्णम ने बताया कि उन्हें केवल 14 लाख की धनराशि मिली थी जिसे बांट दिया गया है। रुपयों की डिमांड भेजी गई है।
विज्ञापन


इधर बैंकों में कैश की कमी भी बड़ी समस्या रही। कई बैंकों में लोग अपनी जरूरत भर के सामान के लिए भी कैश नहीं निकाल सके। कई लोग घंटों लाइन में लगने के बाद मायूस होकर घर लौट गए। एटीएम मशीनों पर भी लंबी लाइन लगी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मथुरा को चाहिए 1,200 करोड़
जिले की बैंकों में हाहाकार बेवजह नहीं है। यहां के लोगों ने अब तक बैंकों में 1800 करोड़ रुपये की धनराशि जमा करा दी है। जबकि इसके मुकाबले मात्र 600 करोड़ रुपये का वितरण किया गया है। ऐसे में लोग अपनी धनराशि को जल्द से जल्द निकालने के लिए लाइन में खड़े हैं।

मथुरा में बैंकों की करीब 280 शाखाएं है। लीड बैंक सिंडीकेट की 52 शाखा, भारतीय स्टेट बैंक की 45 और पंजाब नेशनल बैंक की 15 शाखाओं का बड़ा कारोबार है। एक आंकड़े के मुताबिक नोटबंदी के बाद से अब तक इन शाखाओं में 1800 करोड़ की धनराशि जमा कराई जा चुकी है।


जबकि इन बैंकों ने कुल 600 करोड़ की धनराशि बांटी है। जमा राशि और निकासी के आंकड़े का बड़ा अंतर बैंकों में भीड़ के रूप में नजर आ रहा है। ये ही वजह है कि लोग अब भी सुबह होते ही बैंकों के बाहर कतार में लगे नजर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed