फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Angry farmers surrounded Barauli power house

आक्रोशित किसानों ने किया बरौली बिजलीघर का घेराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 05:03 PM IST
विज्ञापन
Angry farmers surrounded Barauli power house
बलदेव। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों एवं किसानों ने नारेबाजी करते हुए बरौली बिजलीघर का घेराव किया। किसानों का कहना है बरौली बिजलीघर से किसानों को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति नहीं हो रही। भीषण गर्मी में पशु पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं। विद्युत कर्मचारियों का कहना है बरौली बिजली घर की मशीनें खराब हैं। इससे ये दिक्कत है।
विज्ञापन

दो वर्ष पहले विभाग की ओर से बरौली बिजली घर के लिए कई मशीनें उपलब्ध कराई गईं थीं। यह खुले मौसम में बारिश में पड़ी-पड़ी खराब हो रही हैं। समस्याओं को लेकर बरौली बिजली घर पर किसानों ने नारेबाजी करते हुए विभाग के जेई व कर्मचारियों को बंधक बना कर बिजली घर का घेराव किया। मंडल अध्यक्ष गजेंद्र परिहार, प्रवक्ता मंडल ललित शर्मा ने कहा है कि विभागीय कर्मचारियों की अनदेखी की वजह से क्षेत्रीय किसानों को विद्युत की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

किसानों के साथ सौतेला व्यवहार कर रहा है। किसान बिजलीघर के चक्कर काटता रहता है। सूचना मिलने पर मौके पर देवेंद्र तिवारी उपखंड अधिकारी बलदेव एवं उपनिरीक्षक हरिओम त्यागी पुलिस बल के साथ बरौली बिजली घर पहुंच गए। उपखंड अधिकारी बलदेव देवेंद्र तिवारी ने आक्रोशित किसानों को समझा-बुझा कर 24 घंटे के अंदर बरौली बिजली घर की समस्याओं के समाधान का आश्वासन देकर आक्रोशित किसानों को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित किसानों ने चेतावनी देते हुए आंदोलन को स्थगित कर दिया। आंदोन करने वालों में जगदीश परिहार, योगेश सिंघल, राम अवतार, गिर्राज परिहार, धर्मवीर सिंह, सत्यवीर सिंह, सोनवीर परिहार, छम्मी लाल, नीलेश कोयण, प्रमोद कोयण, भूरी सिंह प्रधान, रामवीर छोंकर, महेश परिहार, प्रशांत, देशराज, रामू आदि थे।
रात दिन हो रही विद्युत कटौती से उपभोक्ता परेशान
राधाकुंड। रात-दिन की अघोषित बिजली कटौती से राधाकुंड एवं आसपास के गांवों के लोग परेशान हैं। बिजली आने तथा जाने का कोई समय निश्चित नहीं है। व्यापारी गिरधारी लाल झालानी का कहना है कि निवर्तमान ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के कार्यकाल में भरपूर विद्युत सप्लाई मिल रही थी। अब अधिकारी व कर्मचारी लोगों की बात सुनने को तैयार नहीं है। समाजसेवी अशोक गोस्वामी का कहना है कि जिले में भाजपा के पांच विधायक और एक मंत्री बनाने वाली जनता अब बिजली कटौती से कराह उठी है। भोला दुबे, गोविंद गोस्वामी, उत्तम शर्मा, लक्ष्मी कांत मिश्रा, गणेश मिश्रा, सतीश अग्रवाल, सतीश गोस्वामी, भोजराज सिंह, कुंज बिहारी गोस्वामी आदि ने प्रदेश के मुख्यमंत्री और ऊर्जा मंत्री से क्षेत्र को विद्युत कटौती से मुक्त कराने की मांग की है। संवाद

चौमुहां में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों में रोष
चौमुहां। गर्मी के मौसम में अघोषित बिजली कटौती से ग्रामीणों परेशान हैं। इससे ग्रामीणों में विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ रोष व्याप्त है। अकबरपुर निवासी सहदेव दरोगा ने बताया कि गर्मी का मौसम है, बिना किसी सूचना के मन चाहे तब बिजली काट दी जाती है। सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक घंटों बिजली गुल रहती है। चौमुहां निवासी गोपाल वार्ष्णेय ने बताया कि कर्मचारी बिजली का पूरा बिल निकाल कर दे जाते हैं, लेकिन उस हिसाब से दिन में बिजली मात्र छह घंटे ही मिल पा रही है। दोपहर दो से रात 8 बजे तक बिजली की अधाधुंध अघोषित कटौती की जा रही है। कस्बानिवासी मदन गोपाल, ओमवीर सिंह, मुकेश सिंह, कृष्णपाल सिसौदिया, सोनू सिसौदिया आदि ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र बिजली की समस्या ठीक नहीं गई तो वे आंदोलन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed