फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anger in Muslim society for not allowing procession

जुलूस की अनुमति न दिए जाने से मुस्लिम समाज में रोष

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 08:42 PM IST
विज्ञापन
Anger in Muslim society for not allowing procession
वृंदावन। जश्ने-ए- ईदमिलादुन्नबी के मौके पर प्रशासन ने जुलूस की अनुमति न दिए जाने से मुस्लिम समाज में रोष है। समाज के लोगों ने काली पट्टी बांधकर मथुरा दरवाजा स्थित शाही मस्जिद के सामने मौन प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि प्रशासन ने पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन

इस्लाम धर्म के संस्थापक हजरत मुहम्मद सल्ल के जन्मदिवस को मुस्लिम समाज में खुशियों के रूप में मनाया जाता है। ईदमिलादुन्नबी पर जश्ने जुलूस निकाला जाता है, लेकिन इस बार कोरोना गाइडलाइंस के तहत जुलूस को अनुमति नहीं दी गई। इसके खिलाफ शाही मस्जिद पर मुस्लिम समाज के लोगों ने मौन प्रदर्शन किया। शाही मस्जिद के इमाम मुहम्मद सलीम रजा ने कहा कि इससे पूर्व कभी भी जुलूस की अनुमति नहीं ली गई थी।
विज्ञापन

लेकिन इस बार पुलिस प्रशासन ने अनुमति न होने का हवाला देकर जुलूस नहीं निकलने दिया। जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष आजाद कुरैशी ने कहा कि प्रशासन ने किसी पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर यह जुलूस नहीं निकलने दिया गया है। हम अपनी बात शासन स्तर तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इससे अच्छा तो हमारा धर्म परिवर्तन करा दें, कम से कम हम लोग पूजा पाठ तो कर लिया करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी के धर्म को कुचलना या उनकी धार्मिक रीति रिवाजों का ना होने देना कहां तक जायज है। प्रशासन ने हमारे खुशी के त्योहार को नहीं होने दिया, इससे मुस्लिम समाज आक्रोशित है। वृंदावन में भाई चारे का एक मिसाल कायम रखा है। पता नहीं प्रशासन ने किस के आदेश पर हमें रोका है। इस अवसर पर इकराम, सुलेमान, मोहसिन आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed