फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anger grew, and the Agrasen procession was postponed.

Mathura News: आक्रोश बढ़ा, अग्रसेन शोभायात्रा स्थगित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
Anger grew, and the Agrasen procession was postponed.
शोभायात्रा स्थागित के संबंध में जानकारी देते सभा के अध्यक्ष राकेश बंसल व अन्य
राया। पूर्वोत्तर रेलवे द्वारा पांच दिन पूर्व बंद किए गए कटरा बाजार फाटक से लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।अग्रवाल सभा ने शोभायात्रा को स्थगित कर दिया है। काली पट्टी बांध कर प्रभात फेरी निकालने का निर्णय लिया है। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर व्यापारियों से वार्ता की।
विज्ञापन

रविवार शाम एसडीएम महावन कंचन गुप्ता और सीओ संजीव कुमार राय कटरा फाटक पर पहुंचे। क्षेत्रीय लोगों के साथ सब्जी मंडी का निरीक्षण किया। व्यापारियों व स्थानीय लोगों ने बताया कि रेलवे ने सड़क बनायी है वह बहुत छोटी है और उस पर पहले से ही अतिक्रमण है। फाटक बंद होने के बाद निकलने का कोई रास्ता भी नहीं है। एसडीएम ने बताया कि मामले की रिपोर्ट डीएम के समक्ष पेश की जाएगी।
विज्ञापन

इस दौरान बाजार बंद रहा, दोपहर में धरना सभा में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने बताया कि फाटक बंद होने के कारण आज कस्बे में निकाली जाने वाली महाराजा अग्रसेन की शोभायात्रा नहीं निकलेगी। सुबह प्रभातफेरी में काली पट्टी बांधकर अग्रबंधु चलेंगे। पूर्व चेयरमैन कृष्णकांत अग्रवाल ने कहा कि कटरा फाटक खुलवाने के लिए कितना भी बड़ा आंदोलन करना पड़े, लोग तैयार हैं। इस मौके पर भूपेश अग्रवाल, मिंटू अग्रवाल, अमित गोयल, मनोज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, प्रतुल गंगल, मोहन नारायण अग्रवाल, राधेश्याम गर्ग, चंद्रप्रकाश अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




राकेश टिकैत से मिले व्यापारी
-कटरा फाटक बंद होने पर क्षेत्रीय लोगों ने भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से मुलाकात की। उन्हें लोगों की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत कर कोई समाधान निकालेंगे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed