{"_id":"687bfd4ba4fb9e70280b2488","slug":"anger-among-goswamis-goswamis-will-complain-to-the-womens-commission-mathura-news-c-369-1-mt11010-132880-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोस्वामियों में आक्रोश, महिला आयोग में शिकायत करेंगे गोस्वामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोस्वामियों में आक्रोश, महिला आयोग में शिकायत करेंगे गोस्वामी
विज्ञापन
मथुरा। काली पट्टी बांधकर ऊर्जा मंत्री के आने पर नारेबाजी करती हुईं महिलाएं।
- फोटो : mathura
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर में ऊर्जा मंत्री के आने पर जो हुआ, मंदिर की गरिमा पर दाग लगा रहा है। पुलिस और गोस्वामियों के बीच हुई छीनाझपटी से अन्य श्रद्धालु भी सकते में आ गए। महिलाओं से हुई धक्का-मुक्की और छीनाझपटी से गोस्वामियों में आक्रोश है। वह महिला आयोग में शिकायत करने की कह रहे हैं।
मंदिर के सेवायत हिमांशु गोस्वामी का कहना है कि महिला गोस्वामी लगातार विरोध कर रही हैं। वे किसी प्रकार से हंगामा नहीं करती हैं। शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध करती हैं। वह शनिवार को मंदिर में शांतिपूर्ण तरीके से खड़ी थीं। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को वह ज्ञापन देना चाहती थीं, लेकिन सीओ सदर संदीप सिंह ने आकर माहौल खराब कर दिया। मंदिर में आते ही उन्होंने महिलाओं से अभद्रता करनी शुरू कर दी। महिलाओं के हाथ में लगे ज्ञापन को ही छीन लिया, अगर पुलिस को महिलाओं के संग ऐसा ही करना तो महिला पुलिसकर्मियों को लगाया जाता। एक पुरुष अधिकारी को महिलाओं से छीना झपटी का अधिकार नहीं है। वह और पूरा गोस्वामी समाज पुलिस के रवैया का विरोध करते हैं। इस दौरान मंदिर में रजत गोस्वामी, शैलेंद्र गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, अंकित गोस्वामी आदि मौजूद रहे।
मंदिर के हर गेट पर था गोस्वामियों को डेरा, पुलिस के हाथ पांव ही फूले
ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के आने से पहले ही गोस्वामियों ने मंदिर के हर गेट पर डेरा जमा लिया था। हालात यह हो गए कि मंत्री को मंदिर लाने में पुलिस के हाथ पांव ही फूल गए। पहले पुलिस ने गेट नंबर एक से लाने की सोची लेकिन गोस्वामियों के रुख को भांपते ही गेट का रास्ता ही बदल दिया। फिर उनकी वीआईपी गेट से एंट्री कराई लेकिन मंदिर के कठघरे में पहुंचते ही महिला सेवायतों ने ज्ञापन देने चाहा लेकिन पुलिस की वजह से कामयाब नहीं हो पाए तो नारेबाजी शुरू कर दी गई।