फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anarchists broke the board with Parshuram's picture and took it away

Mathura News: परशुराम के चित्र लगा बोर्ड तोड़कर ले गए अराजकतत्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jun 2025 01:07 AM IST
विज्ञापन
Anarchists broke the board with Parshuram's picture and took it away
नौहझील (मथुरा)। गांव सकतपुर के बाहर मुख्य सड़क पर लगा भगवान परशुराम के नाम व चित्र लगा लगा बोर्ड शुक्रवार रात अराजकतत्वों ने तोड़ दिया। वह बोर्ड को भी साथ ले गये। जानकारी ग्रामीणों को शनिवार सुबह तब हुई जब वह टहलने के लिए निकले। बोर्ड गायब होने की सूचना गांव में फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ मौके पर एकत्रित हो गई। उनमें आक्रोश पनप गया।
विज्ञापन

सूचना पर डायल 112 नंबर पुलिस व बाजना चौकी प्रभारी यशपाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। ग्रामीणों ने बताया कि ढाई माह पूर्व 26 मार्च की रात को भी अराजक तत्वों ने बोर्ड तोड़ दिया था। पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई होती तो घटना की पुनरावृत्ति न होती। युवक मोहित कुमार द्वारा अराजक तत्वों के खिलाफ थाना नौहझील में तहरीर दी है। पुलिस दूसरा बोर्ड लगवाने के साथ अराजक तत्वों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed