फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Anant Ambani's wedding invitation sent to Thakur Shri Banke Bihari

Mathura News: ठाकुर श्रीबांकेबिहारी को भेजा अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Anant Ambani's wedding invitation sent to Thakur Shri Banke Bihari
- सेवायत गोपी गोस्वामी, श्रीनाथ गोस्वामी ने प्रभु को अर्पित किया कार्ड, आशीर्वाद की कामना की
विज्ञापन












संवाद न्यूज एजेंसी









वृंदावन(मथुरा)। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार शाम उद्योगपति मुकेश अंबानी ने अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बेटे अनंत अंबानी की शादी का निमंत्रण पत्र भेजा है। प्रतिनिधियों ने अनंत अंबानी का यह कार्ड मंदिर सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी और श्रीनाथ गोस्वामी को सौंप दिया। अनंत की शादी 12 जुलाई को होनी है।

दोनों गोस्वामियों ने मंत्रोच्चार के मध्य शादी का निमंत्रण पत्र ठाकुर श्रीबांकेबिहारीजी के चरणों में अर्पित कर, उनसे अनंत को आशीर्वाद देने की कामना की। आचार्य गोपी गोस्वामी ने बताया उद्योगपति मुकेश अंबानी ने बेटे की शादी का आमंत्रण पत्र ठाकुर बांकेबिहारीजी व स्वामी हरिदासीय संप्रदाय के टटिया स्थान में भेजा है। यह कार्ड बिहारीजी के चरणों में अर्पित कर दिया गया है। जिससे ठाकुरजी उन्हें आशीर्वाद प्रदान करें। अंबानी परिवार की शादी में वह ठाकुरजी की प्रसादी और अंगवस्त्र लेकर उनकी ओर से प्रतिनिधित्व करने के लिए मुंबई शादी में शामिल होने जाएंगे। इस मौके पर पवन चतुर्वेदी, ब्रह्म चतुर्वेदी, महावीर चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed