फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An invitation for 56 offerings was extended to Girirajji along with a stream of milk.

Mathura News: दुग्धधारा संग गिरिराजजी को दिया 56 भोग का आमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
An invitation for 56 offerings was extended to Girirajji along with a stream of milk.
गोवर्धन। गिरिराज धाम रविवार को भक्ति के रंग में रंग गया। श्री गिरिराजजी सेवा मंडल आगरा द्वारा आयोजित दिव्य छप्पन भोग महोत्सव के प्रथम दिन वैदिक मंत्रोच्चार के मध्य भव्य गोविंद अभिषेक और इसके पश्चात दुग्ध धाराओं के साथ निकली विराट परिक्रमा ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। सुबह हरिओम महाराज के सानिध्य में 11 ब्राह्मणों द्वारा गोविंद अभिषेक संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

अभिषेक में स्वर्ण शंख से दुग्ध की सप्तधाराएं, 21 प्रकार के रस, गोवर्धन धाम के विभिन्न कुंडों का जल, पंचामृत, केसर जल एवं सुगंधित इत्र अर्पित किए गए। इसके बाद प्रभु को माखन-मिश्री, तुलसी दल सहित विशेष भोग अर्पित किया गया। अभिषेक के बाद दुग्ध धाराओं के साथ विराट परिक्रमा का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन कर किया गया। परिक्रमा का शुभारंभ संस्थापक नितेश अग्रवाल, सह-संस्थापक मयंक अग्रवाल, संरक्षक महंत कपिल नागर, अध्यक्ष अजय सिंघल, महामंत्री विजय अग्रवाल एवं कोषाध्यक्ष विशाल बंसल ने संयुक्त रूप से किया। परिक्रमा में गिरिराज महाराज डोले पर विराजमान रहे, जिसे भक्तों ने अपने हाथों से खींचा। चांदी के पात्र से निरंतर दुग्ध धाराएं अर्पित की गईं। बैंड-बाजों, भजन मंडलियों और जयघोषों के बीच पूरा परिक्रमा मार्ग भक्तिमय हो गया। संरक्षक महंत कपिल नागर ने कहा कि गोवर्धन धाम की परिक्रमा स्वयं में साधना है, जो भक्त को प्रभु से सीधे जोड़ती है। अध्यक्ष अजय सिंघल ने इसे छप्पन भोग महोत्सव का आध्यात्मिक केंद्र बिंदु बताया।
विज्ञापन


---------
आज सजेगा वैकुंठ लोक का दिव्य दृश्य

संस्थापक नितेश अग्रवाल व मयंक अग्रवाल ने बताया कि सोमवार को महोत्सव अपने चरम आध्यात्मिक वैभव पर पहुंचेगा। स्पेशल इफेक्ट्स के माध्यम से वैकुंठ लोक की भव्य झांकी सजाई जाएगी, ठाकुर जी के साक्षात दर्शन होंगे। इस अवसर पर प्रभु को दिव्य छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे तथा हजारों श्रद्धालुओं के लिए महा प्रसादी की व्यवस्था की गई है। शाम को भजन संध्या, दुग्ध अर्पण एवं शयन आरती के साथ महोत्सव का भावपूर्ण समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------

ये रहे उपस्थित

कार्यक्रम में महामंत्री विजय अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विशाल बंसल, परिक्रमा संयोजक अमित पाराशर, अजय सिंघल, अमित अग्रवाल सहित अंकुर अग्रवाल, विकास वर्मा, पुनीत अग्रवाल, मयंक जैन, नीरज मित्तल, गिरीश खंदौली, कुलभूषण गुप्ता, विकास गोयल, पंकज अग्रवाल, संतोष मित्तल, बालमुकुंद, गौरव दीक्षित, रवि गोयल, आशी अग्रवाल, शिवानी अग्रवाल, अनीता अग्रवाल, रुचि बंसल, कल्पना जैन, साक्षी जैन, ज्योति मित्तल, नंदिनी पाराशर, सीता अग्रवाल, मधु गोयल, निशा गर्ग, रिंकू वर्मा, जितेंद्र शर्मा, मनीष गर्ग, दीपक अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, विमल फतेहपुरिया, नितिन अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed