फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An FIR has been filed against 14 named individuals and others in the Ajai firing case.

Mathura News: आझई फायरिंग मामले में 14 नामजद व अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
An FIR has been filed against 14 named individuals and others in the Ajai firing case.
चौमुहां (मथुरा)। थाना जैंत के गांव आझई में बुधवार को हुए खूनी संघर्ष और फायरिंग के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। उपनिरीक्षक अमित कुमार ने मामले में 14 नामजद व अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। हिरासत में लिए गए तीन आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। मुख्य आरोपी पुलिस की पहुंच से दूर हैं।
विज्ञापन

फायरिंग और पथराव के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा है। मुख्य चौराहों पर पुलिस बल तैनात किया गया है। फायरिंग के दौरान छर्रे लगने से घायल राहगीर शिवचरण (60) का उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने अस्पताल जाकर उनके बयान दर्ज किए। पुलिस उन हथियारों की तलाश में है, जिनसे करीब 15 राउंड से अधिक फायरिंग की गई। पुलिस ने कई आरोपियों के घरों की तलाशी ली है। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि नामजद आरोपियो की तलाश की जा रही है। मौके से मिले खाली कारतूस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed