फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An evening filled with the sweetness of relationships

Mathura News: रिश्तों की मिठास से सराबोर हुई शाम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
An evening filled with the sweetness of relationships
हरियाली तीज उत्सव में भाग लेतीं जायंट्स ग्रुप एवं वसुधा परिवार की महिलाएं। 
मथुरा। जायंट्स ग्रुप एवं वसुधा परिवार के संयुक्त तत्वावधान में हरियाली तीज महोत्सव उत्साह, उमंग और पारंपरिक उल्लास के साथ आयोजित किया गया। इस वर्ष कार्यक्रम की थीम रिश्तों की बगिया रही, जिसके माध्यम से भारतीय पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों की सुंदरता को नृत्य एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जीवंत रूप में प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ समय की पाबंदी गतिविधि से हुआ। इसके बाद बोर्ड सदस्यों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। जायंट्स प्रार्थना के उपरांत प्रियंका और डॉली ने राधा-कृष्ण की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम का संचालन चार्टर्ड प्रेसिडेंट मीरा अग्रवाल ने किया, जबकि स्वागत की जिम्मेदारी मीनल और अनीता ने निभाई।
विज्ञापन

रिश्तों की बगिया थीम के अंतर्गत रुचि, रीमा ने बहन बहन, श्वेता, भारती ने सास बहू प्रियंका, अनीता ने देवरानी जेठानी तथा मीनल, डॉली और प्रिया ने सखी सहेली के रिश्तों को आकर्षक प्रस्तुतियों के माध्यम से दर्शाया। सरिता और रीना की मल्हार प्रस्तुति तथा रीता और रिया के दोस्ती पर आधारित नृत्य को खूब सराहना मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूह नृत्य में अल्पना, निशा, रश्मि यादव, ममता शर्मा और मोना गोयल सहित अन्य सदस्याओं ने शानदार प्रस्तुति देकर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम के दौरान रोचक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सभी सदस्याओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। जुलाई और अगस्त माह में जन्मदिन वाले 28 सदस्यों को बोर्ड सदस्यों ने उपहार देकर शुभकामनाएं दीं। अंत में हाउजी के साथ समारोह का समापन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed