Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An emphasis on the purity of the Hindi language and the depth of literary creation

Mathura News: हिंदी भाषा की शुद्धता और साहित्य सृजन की गहराई पर जोर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
An emphasis on the purity of the Hindi language and the depth of literary creation
मथुरा। हिंदी साहित्य में सजल का गौरव स्थापित करने के लिए आवश्यक है कि यह समाज की करुणा एवं गांभीर्य को समर्पित हो। ये बातें सजल सर्जना समिति के वार्षिकोत्सव में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सनेही लाल शर्मा यायावर ने कहीं।
विज्ञापन

आरसीए गर्ल्स पीजी कॉलेज में हिंदी सजल सर्जना समिति के आठवें वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। संस्थाध्यक्ष डॉ. अनिल गहलौत ने कहा कि हम अन्य भाषाओं के शब्दों के घालमेल से हिंदी को हिंदुस्तानी नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ देवी सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अध्यक्षता वरिष्ठ आचार्य प्रोफेसर उमापति दीक्षित ने तथा संचालन रेखा लोढा एवं संतोष कुमार सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि डॉ. केशव देव शर्मा, विशिष्ट अतिथि विजय राठौर, डॉ. राजेश श्रीवास्तव, श्याम प्रकाश देवपुरा और डॉ. राजीव द्विवेदी ने अपने विचार रखे। महोत्सव के दौरान साहित्यकार इंजीनियर संतोष कुमार सिंह को संस्था के सर्वोच्च सजल-ऋषि सम्मान और नाथद्वारा के श्याम प्रकाश देवपुरा को ठाकुर कृपाल सिंह पवार हिंदी भाषा-रत्न सम्मान से अलंकृत किया गया।
पांच से अधिक सजल-संग्रह सृजन पर डॉ. अनिल गहलौत, डॉ. जेपी बघेल, हरवेंद्र सिंह गौर, तामेश्वर प्रसाद उपाध्याय, अरुणा साहू, दिनेश रोहित चतुर्वेदी और रमेश सिंघानिया को सजल शिखर सम्मान, डॉ. महेश दिवाकर, डॉ. प्रशांत गहलौत, डॉ. मयंक मणि दुबे, श्रीकृष्ण निर्मल, विवेकानंद विमल, डॉ. सुरेंद्र लाल साहू व डॉ. संतोष कुमार सिंह को सजल-भूषण सम्मान प्रदान किया गया।

साथ ही, उपेंद्र त्रिपाठी, महेश कुमार शर्मा, डॉ. अनुपम श्रीवास्तव, डॉ. अवनीश कुमार चौहान, डॉ. शैलेंद्र वीर सिंह गहलौत, ओंकार सिंह, कृष्ण कुमार, डॉ. चिरौंजी लाल यादव, स्नेह लता को उनकी विशिष्ट सेवाओं के लिए सजल-सेवा रत्न सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान वृषभान गोस्वामी, प्राचार्य अंजू बाला, डॉ. नीतू गोस्वामी व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed