फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An elderly man was killed by being stabbed in head in Mathura

बुजुर्ग के सिर में वार करके हत्याः घर का सेवक पत्नी के साथ फरार, कमरे में खून से लथपथ पड़ा मिला शव

Thu, 16 Feb 2023 02:42 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 16 Feb 2023 02:42 PM IST
सार

मथुरा में घर में अकेले रह रहे बुजुर्ग के सिर पर वार करके उनकी हत्या कर दी गई। घर में सारा सामान अस्त व्यस्त पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर कुछ तथ्य हाथ लगे हैं। 

 

विज्ञापन
An elderly man was killed by being stabbed in head in Mathura
घटनास्थल की जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में एक बुजुर्ग की हत्या कर दी गई। घटना के बाद से उनका सेवक अपनी पत्नी के साथ फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


मामला वृंदावन थाना क्षेत्र के चैतन्य बिहार कालोनी के फेस-1 का है। मूल रूप से दिल्ली के एजीसीआर एनक्लेव निवासी राधेश्याम अग्रवाल (76) लगभग 25 वर्ष से यहां अपने मकान में अकेले रह रहे थे। उनके दो बेटे अरुण और अतुल कालोनी के बाहर एक अपार्टमेंट में रहते हैं। पत्नी का पांच वर्ष पहले देहांत हो चुका है। मकान के एक हिस्से में उन्होंने मंदिर बना रखा है। 

विज्ञापन

मकान के अंदर कमरे का गेट खुला था

चार दिन पहले उन्होंने अमित तिवारी को मंदिर की पूजा के लिए पुजारी के रूप में रखा था। जबकि, एक माह पहले सोनू और गंगा को काम काज के लिए अपने घर में रखा था। पुजारी और सोनू राधेश्याम के मकान में ऊपरी मंजिल पर अलग-अलग कमरों में रहते थे। गुरुवार की सुबह लगभग 8 बजे राधेश्याम का नाती कृष्णा घर आया। यहां मकान के अंदर कमरे का गेट खुला था। वह दादाजी को आवाज लगाते हुए अंदर पहुंच गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए

यहां का दृश्य देख उसकी चीख निकल गई। चीख पुकार सुनकर अरुण और अतुल भी वहां पहुंच गए। सामने खून से लथपथ राधेश्याम पड़े थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। राधेश्याम की हत्या उनके सिर के पीछे के हिस्से में चोट मारकर की गई है। फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। हत्या के बाद से सोनू और गंगा लापता हैं। 

सामान बिखरा और स्कूटी गायब है

वहीं, घर में सामान बिखरा और स्कूटी गायब है। परिवार के लोग लूट के लिए हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि बीती रात राधेश्याम की किसी ने हत्या कर दी है। उनका सेवक अपनी पत्नी के साथ मिसिंग है। घर से सामान भी गायब है। सीसीटीवी फुटेज से कुछ जानकारी मिली है। जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed