फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   An 11 year old boy drowned in Mansi Ganga River his family mourned death of a boy who had come from Rajasthan

Mathura: मानसी गंगा में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, राजस्थान से आया था दर्शन करने, परिजनों में मातम

Tue, 30 Jun 2026 04:18 AM IST
Digvijay Singh संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन
संवाद न्यूज एजेंसी, गोवर्धन Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 30 Jun 2026 04:18 AM IST
सार

धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र गिरिराज तलहटी स्थित मानसी गंगा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान के करौली जिले से दर्शन के लिए परिजन के साथ आए 11 वर्षीय बालक की सोमवार को स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। 

विज्ञापन
An 11 year old boy drowned in Mansi Ganga River his family mourned death of a boy who had come from Rajasthan
11 वर्षीय बालक की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धार्मिक आस्था के प्रमुख केंद्र गिरिराज तलहटी स्थित मानसी गंगा में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया। राजस्थान के करौली जिले से दर्शन के लिए परिजन के साथ आए 11 वर्षीय बालक की सोमवार को स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद बालक के परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्नान के दौरान बच्चा अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और देखते ही देखते पानी में समा गया। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया। काफी प्रयास के बाद मानसी गंगा से बालक का शव बाहर निकाला गया। 
विज्ञापन


थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले कुछ समय में विशेषकर धार्मिक भीड़ और अधिक मास जैसे दिनों में मानसी गंगा में लोगों के डूबने की घटनाएं लगातार बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बीते एक महीने में यह छठी घटना है, जिसने श्रद्धालुओं की जान गई है। लगातार हो रहे हादसों ने स्थानीय लोगों में आक्रोश बढ़ा दिया है। स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं का आरोप है कि यहां सुरक्षा व्यवस्था बेहद कमजोर है। न तो गहरे पानी वाले हिस्सों में बैरिकेडिंग है और न ही स्पष्ट चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। प्रशिक्षित गोताखोरों की स्थायी तैनाती और आपातकालीन बचाव व्यवस्था भी नहीं है। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों को मजबूत करने की मांग तेज हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed