फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amrit Bharat Express to Run via Mathura: New Bhuj–Barauni Train to Strengthen Rail Connectivity

रेल यात्रियों के लिए खुशखबर: अमृत भारत एक्सप्रेस अब मथुरा होकर चलेगी, भुज से बरौनी तक; रफ्तार वाला रहेगा सफर

Sat, 26 Sep 2026 07:06 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Sat, 26 Sep 2026 07:06 PM IST
सार

भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस मथुरा होकर चलेगी, जिससे पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा। ट्रेन सप्ताह में निर्धारित दिनों पर चलेगी। कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी, हालांकि सेवा शुरू होने की तारीख अभी घोषित नहीं हुई है।

विज्ञापन
Amrit Bharat Express to Run via Mathura: New Bhuj–Barauni Train to Strengthen Rail Connectivity
अमृत भारत एक्सप्रेस। अमर उजाला

विस्तार

 पश्चिमी और पूर्वी भारत के बीच रेल संपर्क को मजबूत करने की दिशा में बेहतर निर्णय लिया गया है। रेलवे बोर्ड ने गुजरात के भुज से बिहार के बरौनी के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने को मंजूरी दी है। करीब 2532 किलोमीटर की दूरी तय करने वाली यह ट्रेन मथुरा होकर चलेगी। इससे मथुरा समेत राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए अतिरिक्त रेल सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


 

ट्रेन संख्या 19427 भुज-बरौनी अमृत भारत एक्सप्रेस भुज से शाम 5:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 4:05 बजे बरौनी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 19428 बरौनी-भुज अमृत भारत एक्सप्रेस बरौनी से रात 11:55 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:15 बजे भुज पहुंचेगी। भुज से बरौनी ट्रेन का संचालन सोमवार, बुधवार और शनिवार तथा बरौनी से भुज ट्रेन का संचालन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि, विज्ञप्ति में सेवा शुरू होने की तिथि का उल्लेख नहीं किया गया है। मथुरा के अलावा ट्रेन का ठहराव अहमदाबाद, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, भरतपुर, हाथरस, बरेली, इज्जतनगर, पीलीभीत, लखीमपुर, गोंडा, गोरखपुर, छपरा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा। नई ट्रेन से मथुरा के यात्रियों को गुजरात, राजस्थान और बिहार के प्रमुख शहरों के लिए एक और सीधी रेल सेवा उपलब्ध होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed