फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   amit shah's programe in mathura

एक शहजादे से मां परेशान है तो दूसरे से बाप: अमित शाह

Sat, 04 Feb 2017 11:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sat, 04 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
amit shah's programe in mathura
भाजपा नेता अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि दो शहजादे प्रदेश की सियासत करने निकले हैं। इनमें से एक से तो उसका पिता परेशान है तो दूसरे से उसकी मां। एक के कुनबे ने प्रदेश को लूटा है तो दूसरे ने देश को। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कहते घूम रहे हैं कि अच्छे दिन कब आएंगे। हम उन्हें बता देना चाहते हैं कि जिस दिन सपा सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी उसी दिन प्रदेश में अच्छे दिन आ जाएंगे।
विज्ञापन


भाजपा के अध्यक्ष अमित शाह शनिवार की दोपहर को मथुरा के रामलीला ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी में होने वाला ये चुनाव प्रदेश का भाग्य बदलेगा। अभी तक सपा-बसपा का क्रम चलता रहा है।
विज्ञापन


इन सरकारों ने प्रदेश को बर्बाद कर दिया है। विकास के मामले में सब राज्यों से पिछड़ गया है प्रदेश। बिजली तो मिलती ही नहीं है। गुजरात में जाकर देखिए वहां कभी बिजली जाती ही नहीं है। अब दो शहजादे प्रदेश की सियासत करने निकले। इनका ये मेल प्रदेश को बर्बाद कर देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब दोनों उत्तर प्रदेश के विकास की बातें कर रहे हैं लेकिन पांच साल में क्या किया। प्रदेश में हर रोज 13 हत्याएं होती हैं। हर रोज बलात्कार। दहशत में जी रहे हैं लोग। सपा के गुंडे खुलेआम जमीनों पर कब्जे कर रहे हैं। सरकारी जमीनों को भी इन्होंने नहीं छोड़ा है।

अमित शाह ने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही ये माफिया खदेड़ दिए जाएंगे। रिपोर्ट दर्ज न करने वाले पुलिस वालों पर कार्रवाई की जाएगी। नौकरियों में साक्षात्कार खत्म कर दिया जाएगा।

केवल मेरिट के आधार पर नौकरी दी जाएगी। 25 मेडिकल और 80 इंजीनियर कालेज खोले जाएंगे। किसानों का ऋण माफ होगा। काश्तकारों को ब्याज रहित ऋण मिलेगा। लड़कियों की बीए तक की शिक्षा माफ होगी। सभी को लैपटॉप मिलेगा।

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बार-बार पूछते हैं कि भाजपा सरकार ने क्या दिया। तो राहुल गांधी को हम बता देना चाहते हैं कि हमने बोलने वाला प्रधानमंत्री दिया। देश का विकास करने वाला पीएम दिया। दुश्मन देशों को मुंहतोड़ जवाब देने वाला प्रधानमंत्री दिया।

पाकिस्तान में जवानों को भेजकर आतंकियों को सफाया कराने वाला पीएम दिया। इस दौरान सांसद हेममालिनी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि विकास के लिए भाजपा को जिताएं। यहां मथुरा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा, गोवर्धन क्षेत्र से कारिंदा सिंह, छाता से चौधरी लक्ष्मीनारायण, बलदेव से पूरन प्रकाश और मांट के भाजपा प्रत्याशी एसके शर्मा मौजूद रहे।

ये ही मंत्री बनेंगे, मुख्यमंत्री बनाएंगे
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने रामलीला मैदान में कहा कि मथुरा जिले में अगर भाजपा के पांचों प्रत्याशी जीते तो इनमें से कोई मंत्री बनेगा और ये ही मुख्यमंत्री बनाएंगे। अमित शाह के इस बयान से सभी चौंके। इस बयान के मायने लगाए गए कि मथुरा के प्रत्याशियों में से कोई मुख्यमंत्री कैंडीडेट है।

भाजपा संगठन में भी सुगबुगाहट शुरू हो गई थी कि बगैर चेहरे के इलेक्शन लड़ने की बात करने वाली भाजपा के अध्यक्ष क्या इशारा कर रहे हैं। हालांकि बाद में अमित शाह ने फिर स्पष्ट किया कि यही विधायक मंत्री और मुख्यमंत्री भी बनाएंगे। ये बदलाव का चुनाव होगा। भाजपा प्रत्याशी श्रीकांत शर्मा ने कहा कि वो मथुरा के विकास के लिए मैदान में आए हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि क्षेत्र का संपूर्ण विकास करा सकूं।

हेमा ने कहा, जैसे मुझे जिताया ऐसे ही इन्हें जिताओ
भाजपा सांसद हेमामालिनी ने लोगों से कहा कि लोकसभा चुनाव में भी आप ही लोगों ने मुझे रिकार्ड मतों से जिताया था। उसी तरह से अब अपने सभी प्रत्याशियों को विजयी बनाएं। विकास के लिए भाजपा का यूपी में आना बेहद जरूरी है। जब विधायक भी भाजपा का ही होगा तो विकास ज्यादा हो सकता है।


हेलीकाप्टर उड़ते ही मची भगदड़
हेलीकाप्टर के उड़ते ही मैदान में भगदड़ मच गई थी। जहां से हैलीकाप्टर उड़ा वहां से धूल उड़ने के कारण लोग इधर-उधर भागने लगे। इससे मैदान में ये स्थिति बन गई। कई लोग गिर भी गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed