फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Pilot-Gehlot fighting unnecessarily, BJP will come to power: Shah

बेमतलब लड़ रहे पायलट-गहलोत, सत्ता में तो भाजपा आएगी : शाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Pilot-Gehlot fighting unnecessarily, BJP will come to power: Shah
- महारानी श्री जया कॉलेज के मैदान में संभाग स्तरीय बूथ सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोले केंद्रीय गृह मंत्री - कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में परिवारवाद व वंशवाद का विकास हुआ
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
भरतपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को महारानी श्री जया कॉलेज मैदान में भाजपा के संभाग स्तरीय बूथ सम्मेलन में गहलोत सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा, सचिन पायलट आपका नंबर नहीं आएगा। जमीन पर भले ही आपका योगदान रहा हो पर कांग्रेस के खजाने में गहलोत का आपसे ज्यादा योगदान है। सत्ता के लिए पायलट-गहलोत खामखा झगड़ रहे हैं, क्योंकि अबकी सरकार तो भाजपा की बननी है।
विज्ञापन

गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में परिवारवाद व वंशवाद का विकास हुआ है। तुष्टिकरण की पराकाष्ठा से हिंसा का तांडव भी राजस्थान में देखने को मिला। राजस्थान की जनता ने सत्ता की चाबी कांग्रेस को यह सोचकर सौंपी थी कि राज्य का विकास होगा लेकिन इस सरकार में सत्ता के लिए अशोक गहलोत और सचिन पायलट में लड़ाई चलती रही। आजादी के बाद राजस्थान में अशोक गहलोत सरकार सर्वाधिक भ्रष्ट सरकार के रूप में सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काम, लोकप्रियता और भाजपा की विचारधारा को लेकर राजस्थान में विधानसभा चुनाव मैदान में जाएंगे और पूरी उम्मीद है दो तिहाई बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कान खोल कर सुन लें 2024 में लोकसभा चुनाव में भी राजस्थान की सभी 25 सीटें एक बार फिर भाजपा के खाते में जाएंगी।
गृह मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाया गया। अब सरहद पर जवान का सिर काटने की किसी की हिम्मत नहीं होती है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने ब्रज के लोक देवता गिरिराज महाराज का जयकारा लगाते हुए भरतपुर संस्थापक महाराजा सूरजमल को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि अयोध्या में बनने जा रहे भव्य राम मंदिर निर्माण में ब्रज का भी अहम योगदान है। भरतपुर के बंसी पहाड़पुर के लाल पत्थर से ही अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण किया जा रहा है। वसुंधरा राजे ने कहा कि हमारे यहां जमीन का जलस्तर गिरता जा रहा है। पिछली सरकार ने 13 जिले का प्लान बनाया था। ईस्टर्न कैनाल में कोटा से लेकर अलवर तक को शामिल किया गया। इसका संकल्प हमने लिया था। अफसोस है कि वर्तमान सरकार ने इसके लिए कोई काम किया ही नहीं है। गहलोत कहते है कि भारतीय जनता पार्टी दूसरे दलों की सरकारों को हाथ में लेने की कोशिश करती है। जबकि इनकी खुद की सरकार इन्होंने 2008 और 2018 में भी जोड़तोड़ की बनाई थी। सम्मेलन को केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी, अर्जुन लाल मेघवाल, गजेंद्र सिंह शेखावत, संदीप बालियान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, पूर्व अध्यक्ष सतीश पूनिया,नेता प्रतिपक्ष डॉ राजेंद्र सिंह राठौर, ओम माथुर आदि ने संबोधित किया।


महाराजा सूरजमल के पराक्रम का भी किया बखान
गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन की शुरुआत में विभिन्न देवी-देवताओं को प्रणाम करके की। इस दौरान वे भरतपुर के संस्थापक महाराजा सूरजमल के पराक्रम का बखान करना भी नहीं भूले। कहा, देश को मुगलों से मुक्त कराने में महाराजा सूरजमल ने अपना पूरा जीवन लगा दिया था। उन्होंने ऐसा लोहागढ़ का किला बनाया जिसे कोई भी जीत नहीं सका।




रंग-बिरंगे परिधानों में सजकर आए लोग
केंद्रीय गृहमंत्री के भरतपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न केवल भरतपुर जिले से बल्कि प्रदेश के अन्य कई जिलों सहित समीप के राज्य उत्तर-प्रदेश, हरियाणा व मध्य-प्रदेश से भी लोग आए, जो रंग-बिरंगी पोशाक पहने हुए थे। एक साथ एक जैसी वेशभूषा में आए लोग अपने क्षेत्र की संस्कृति की झलक दे रहे थे।



दुल्हन की तरह सजा भरतपुर
केंद्रीय गृहमंत्री के स्वागत में भरतपुर को दुल्हन की तरह सजाया गया। कार्यक्रम स्थल कॉलेज मैदान से लेकर लक्ष्मी विलास होटल तक सड़क के दोनों ओर व डिवाडर पर भगवा रंग के कपड़े लपेटे गए। साथ ही विभिन्न प्रकार के होर्डिंग्स व पोस्टर आदि लगाए गए। इसके साथ ही झंडियां लगाकर उन्हें खूबसूरती से सजाया गया। इसके अलावा विभिन्न संगठनों की ओर से भी कॉलेज ग्राउंड में अपनी स्टॉल लगाकर गृहमंत्री का स्वागत किया गया।





किया गया भव्य स्वागत

केंद्रीय गृहमंत्री शनिवार को दोपहर बाद करीब दो बजे भरतपुर पहुंचे। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। गृहमंत्री के भरतपुर दौरे को लेकर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए थे और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया था। कार्यकर्ता सम्मेलन में आई हजारों की भीड़ को देखते हुए यातायात व्यवस्था में भी कई मार्गों पर बदलाव किया गया था। संवाद





कार्यकर्ताओं की कार में लगी आग, कूदकर बचाई जान

गृहमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जिले के वैर क्षेत्र के सिरस गांव से कार में बैठकर आ रहे कार्यकर्ताओं की कार में भरतपुर शहर के शीशम तिराहे के समीप अचानक आग लग गई। इसके बाद कार चालक सहित उसमें सवार लोगों ने कार से कूदकर खुद को सुरक्षित बचाया। कार में लगी आग को बुझाने का प्रयास करते तब तक कार पूरी तरह से जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed