फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amid protests at the Shri Banke Bihari Temple, CCTV cameras were installed to protect the silver gates and threshold

Mathura News: श्रीबांकेबिहारी मंदिर में विरोध के बीच चांदी के द्वार और देहरी की सुरक्षा को लगा सीसीटीवी कैमरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Feb 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Amid protests at the Shri Banke Bihari Temple, CCTV cameras were installed to protect the silver gates and threshold
वृंदावन। श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह में चांदी से जड़ित मुख्य द्वार एवं देहरी की सुरक्षा के लिए शनिवार को मंदिर की हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी ने विरोध के बीच सीसीटीवी कैमरा लगवाया। चंदन कोठरी के सामने लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का मंदिर सेवायत और उनके परिवार की महिलाओं ने पुरजोर विरोध किया। कहा कि चंदन कोठरी के द्वार से ठाकुरजी गर्भगृह से बाहर आते हैं, जिससे उनकी निजता भंग होती है। यह उनकी पूजा पद्दति में हस्तक्षेप करने वाला कदम है। साथ ही एलान किया कि होली से पहले कैमरे को तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन

श्रीबांकेबिहारी मंदिर के गर्भगृह में चांदी से जड़ित द्वार एवं पिछले दिनों लगी चांदी की देहरी की सुरक्षा के लिए हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी ने चंदन कोठरी के द्वार के सामने एक सीसीटीवी कैमरा लगाया है। ताकि गर्भगृह के द्वार में जड़ी चांदी एवं देहरी को किसी तरह का नुकसान या चांदी की चोरी न हो सके। मंदिर हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी ने यह कदम विगत दिनों मंदिर के द्वार में जड़ी चांदी के चोरी होने की खबर वायरल होने के बाद उठाया है। कमेटी द्वारा जगमोहन में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे का मंदिर के सेवायत गोस्वामी परिवार की महिलाओं ने विरोध किया है। गोस्वामी परिवार की नीलम गोस्वामी, रेनू गोस्वामी ने विरोध दर्ज जताते हुए कहा कि जिस द्वार के सामने जगमोहन में कमेटी ने सीसीटीवी कैमरा लगाया है, उसी द्वार से होकर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी पर्व और त्योहारों पर गर्भगृह से बाहर जगमोहन में आकर भक्तों को दर्शन देते हैं। यहां से ठाकुरजी के आने व जाने की के समय की वीडियो बनेगी जो कि उनकी निजता का हनन होगा। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

सेवायत परिवार की अनुराधा गोस्वामी, राधा मिश्रा, कोमल गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, मधु गोस्वामी, अदिति गोस्वामी ने भी सीसीटीवी कैमरे का विरोध करते हुए कहा कि यदि एकादशी से पहले यह कैमरा नहीं हटाया गया तो वह दशमी के दिन इसे तोड़ देंगे। श्रीबांकेबिहारी मंदिर की हाई पावर्ड प्रबंध कमेटी के सदस्य एवं सेवायत दिनेश गोस्वामी ने बताया कि गर्भगृह की चंदन कोठरी के सामने सेवायत गोस्वामियों ने पहले भी उसी स्थान पर सीसीटीवी कैमरे लगाए थे। उसी स्थान पर गर्भगृह के चांदी जड़ित द्वार एवं देहरी की सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है। जो कि मंदिर की परंपराओं एवं निजता का ध्यान रखते हुए जिन पर्वाें एवं त्योहारों पर ठाकुरजी गर्भगृह से बाहर आएंगे उससे दो दिन पहले यही एक कैमरा नहीं बल्कि जगमोहन में लगे अन्य कैमरे भी हटाए जाएंगे। रंगभरी एकादशी पर ठाकुरजी गर्भगृह से बाहर आएंगे तो नवमी को ठाकुरजी की निजता एवं सेवायतों की सेवा पूजा का ध्यान रखते हुए सीसीटीवी कैमरों को हटाया जाएगा। त्योहार होने के बाद पुन: वहां सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed