फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   American women living in Mathura Vrindavan died of heart attack

Mathura News: अमेरिकी महिला ने कृष्ण भूमि पर ली अंतिम सांस, तीन महीने से वंशीधर की भक्ति में रमी थी

Tue, 16 May 2023 11:38 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 16 May 2023 11:38 PM IST
सार

मथुरा में अमेरिकी महिला ने कृष्ण भूमि पर अंतिम सांस ली। वह तीन महीने पहले ही आकर यहां बस गई थी। यहां वह वह वंशीधर की भक्ति में रमी थी। 
 

विज्ञापन
American women living in Mathura Vrindavan died of heart attack
अमेरिका निवासी मृतका एमली मेचुल उर्फ़ सरस्वती के बारे में जमुनादासी (फोटो पर दिख रही महिला) ने बताया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीकृष्ण के कर्म और ध्यान योग से प्रभावित होकर वृंदावन में ही बस गई अमेरिकी महिला की सोमवार को मौत हो गई। मंगलवार को पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया। इसकी रिपोर्ट आना बाकी है। पुलिस ने इसकी सूचना अमेरिकी दूतावास को दे दी है। हालांकि महिला के परिवार में कोई नहीं होने के कारण यहीं अंतिम संस्कार की इजाजत मिल गई है।

विज्ञापन

तबीयत बिगड़ गई और देह त्याग दी

अमेरिका की रहने वाली 70 वर्षीय एमिली मैचुअल को ब्रज से ऐसा लगाव हुआ कि लौटकर अपने देश नहीं गईं। यहीं रहकर कृष्ण भक्ति में खो गईं और नाम भी सरस्वती रख लिया। पिछले कुछ समय से वह परिक्रमा मार्ग स्थित मोहिनी नगर में ओमप्रकाश के आश्रम में वृद्ध जमुना दासी के साथ रह रही थीं। सोमवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई और देह त्याग दी। 

विज्ञापन

तीन महीने से यहां रह रही थी

जमुना ने बताया कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा। डॉक्टर के पास ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। तीन महीने से यहां रह रही थीं। इससे पहले गुजरात और हिमाचल प्रदेश में थीं। एसएचओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि महिला की मौत की सूचना दूतावास में दी गई है। परिवार में कोई नहीं है। इसलिए अंतिम संस्कार की इजाजत मिल गई है। जिनके साथ वह रह रही थीं, उन्हें शव सुपुर्द किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed