{"_id":"f39c4e9ab03422584251d20ec5f7854e","slug":"amar-ujala-shoping-festival-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का श्रीगणेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल का श्रीगणेश
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Sat, 27 Feb 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के बीएन पोद्दार इंटर कालेज मैदान में शनिवार को अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल का शुभारंभ हो गया। शाम को जिलाधिकारी राजेश कुमार ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर समाजसेवी पवन चतुर्वेदी भी मौजूद रहे।
शॉपिंग फेस्टिवल का शुभारंभ करने के बाद डीएम राजेश कुमार और समाजसेवी उद्यमी पवन चतुर्वेदी आदि ने मेले के प्रत्येक स्टाल का अवलोकन किया। फेस्टिवल में वैराइटी को देखते हुए डीएम राजेश कुमार ने कहा कि ऐसे आयोजन शहर में होने चाहिए।
मथुरा जैसे शहर में एक ही स्थान पर घर के सामान उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा होगी। साथ ही यहां बच्चों के आनंद की भी पूरी व्यवस्था है। एक घंटे तक डीएम राजेश कुमार अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
बता दें कि बीएन पोद्दार इंटर कालेज मैदान पर आयोजित अमर उजाला के शॉपिंग फेस्टिवल में एक ही ग्राउंड में घर की हर जरूरत का समान उपलब्ध है। इस मौके पर समाजसेवी पवन चतुर्वेदी ने कहा कि यहां ब्रज रस का आनंद भी अमर उजाला की पुस्तक ‘रस ब्रज रज कौ’ प्रदान कर रही है।
पुस्तक में ब्रज के प्राचीन मंदिरों के स्वर्णिम अतीत से वर्तमान तक का सफर है। मेले में बच्चों के लिए झूले और पकवानों के स्टाल भी लगाए गए हैं। शापिंग फेस्टिवल में ड्राई कूलर, खुर्जा की पोट्री, सहारनपुर के फर्नीचर के अलावा देश के विभिन्न क्षेत्र की प्रसिद्ध कारीगरी के आइटम भी मौजूद हैं।