फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Amar Ujala Foundation and The Legend organization organized blood donation camp in Mathura

Mathura: अमर उजाला फाउंडेशन और द लीजेंड संस्था ने लगाया रक्तदान शिविर, रक्तवीरों का किया गया सम्मान

Sun, 30 Apr 2023 06:00 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 06:00 PM IST
सार

मथुरा में अमर उजाला फाउंडेशन और द लीजेंड संस्था ने संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर रक्तदान करने वाले रक्तवीरों को सम्मान भी किया गया। 


 

विज्ञापन
Amar Ujala Foundation and The Legend organization organized blood donation camp in Mathura
Mathura: रक्तदान करते रक्तवीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सामाजिक संस्था द लीजेंड्स एवं अमर उजाला फाउंडेशन के सहयोग से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर गोवर्धन चौराहा स्थित सद्भावना ब्लड बैंक पर हुआ। इसकी अध्क्षता नगेंद्र वर्मा ने की। इसमें रक्तवीरों ने स्वैच्छिक रूप से 27 यूनिट रक्त का दान कर कीर्तिमान बनाया। 

विज्ञापन

इन लोगों ने किया रक्तदान

रक्तदान महादान को चरितार्थ करते हुए महाप्रबंधक हिंदुस्तान पैट्रोलियम सुनील मल्होत्रा, डॉ. जयति उप्पल, डॉ. राजीव अग्रवाल, प्रशांत सरीन एड., ललितमोहन मित्तल एड., उपाध्यक्ष तुषार हाथीवाला, मनमोहन गुप्ता, प्रवीन मित्तल, हिना सरीन, आकाश धमीजा, संजीव जैन, जोगिंदर मानिक,  नूपुर सिंह, मयूर धमीजा, राजीव अग्रवाल, अंशु चौधरी, पूजा शर्मा, अमित सिंह, भावना अरोड़ा, हनीष अग्रवाल, अश्विनी अग्रवाल, मुकेश गोयल आदि रक्तवीरों ने मानवता के कल्याण हेतु प्रेरक कार्य किया। 

विज्ञापन

प्रमाण-पत्र व उपहार देकर किया गया उत्प्रेरित 

इन्हें अध्यक्ष नगेंद्र वर्मा व प्रथम महिला बबिता वर्मा, कोषाध्यक्ष अनुराग अग्रवाल व कोमल गोयल ने प्रमाण-पत्र व उपहार प्रदान कर उत्प्रेरित किया। अंत में सचिव गौरव गोयल ने आभार व्यक्त किया। चिकित्सीय टीम में डॉ. प्रदीप पाराशर, प्रबंधक तरुण पाल, डायरेक्टर संजीव सारस्वत, टेक्निशियंस अर्पित अग्रवाल, सुशील पाल, रिंकू राघव, राहुल कुमार का सहयोग सराहनीय रहा। रक्तवीरों के उत्साहवर्धन हेतु निवर्तमान अध्यक्ष विपिन ओबेरॉय, डॉ. अशोक अग्रवाल, सुनील घोरले, अनिल सुनेजा, विपिन जैन, मनोज बजाज, मुकेश सिंघल, भूपेंद्र अग्रवाल, संजय गर्ग, कमल अरोड़ा, राहुल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed