फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Allotment of a doctor and former principal cancelled

Mathura News: डॉक्टर और पूर्व प्रधानाचार्य का आवंटन रद्द

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Allotment of a doctor and former principal cancelled
वृंदावन। नगर निगम के भवन डाक बंगला में लंबे अरसे से रह रहे डाॅक्टर और पूर्व प्रधानाचार्य का आवंटन रद्द कर उनसे भवन खाली कराया है। अपर नगर आयुक्त ने डाक बंगला में रह रहे अन्य लोगों को भी स्वत: भवन खाली करने को कहा है। लोगों द्वारा खाली न करने पर निगम द्वारा प्रवर्तन दल के सहयोग से भवन को खाली कराया जाएगा। निगम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हलचल मच गई।
विज्ञापन


मथुरा जयसिंहपुर क्षेत्र स्थित वात्सल्य अस्पताल संचालित करने वाले डाॅक्टर वीसी गोयल को तत्कालीन नगर पालिका द्वारा डाक बंगला में भवन आवंटित किया गया था, जिसका 625 रुपये प्रतिमाह किराया निर्धारित किया गया। यह आवंटन नगर पालिका ने 25 दिसंबर 1992 को किया था। नगर निगम ने भवन की आवश्यकता बताते हुए 9 अक्तूबर को हुई बोर्ड बैठक में डाॅक्टर को आवंटित किए भवन को रद्द कर दिया। इस संबंध में निगम ने पहले नोटिस भेजा। इस पर भी डाॅक्टर द्वारा भवन खाली न करने पर शुक्रवार को अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह प्रवर्तन दल के साथ मौके पर पहुंच गए और भवन को खाली कराया। इसके अलावा डाक बंगला में ही एक दशक से अधिक समय से रह रहे विद्यापीठ इंटर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य केपी शर्मा से भी भवन को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि डाक बंगला में लोगों को किराए पर भवन आवंटित किए थे। वर्तमान में भवन की निगम को आवश्यकता है। बोर्ड में दोनों लोगों के भवन आवंटन रद्द करने के बाद उन्हें नोटिस देकर खाली करने को कहा गया। स्वत: खाली न करने पर आज भवन को कब्जा मुक्त कराया गया। डाक बंगला में अभी मनीष पंडित नामक व्यक्ति रह रहे हैं। उनसे भी स्वत: भवन को खाली करने के लिए कहा गया है। उनके खाली न करने पर निगम द्वारा खाली कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed