{"_id":"6a3ed228eee9d4458a0cd35e","slug":"allegation-of-graveyard-encroachment-mathura-news-c-369-1-mt11009-148570-2026-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप, 100 रुपये का दिया मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कब्रिस्तान पर कब्जे का आरोप, 100 रुपये का दिया मुआवजा
विज्ञापन
मथुरा। भरतपुर गेट के निकट मनोहरपुरा स्थित कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करने का मामला गरमाता जा रहा है। कब्रिस्तान में क्षतिपूर्ति का 100 रुपये मुआवजा देकर आईजीआरएस पर शिकायत का निस्तारण कर दिया गया। मामले में नगर आयुक्त जग प्रवेश ने जांच बैठा दी है। जांच के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
कब्रिस्तान की कमेटी के सचिव शाकिर हुसैन ने बताया है कि 26 अप्रैल को कब्रिस्तान में जेसीबी द्वारा खुदाई कराई जा रही थी। पदाधिकारियों ने मौके पर जाकर देखा तो नगर निगम के अधीन काम करने वाले कंपनी के कर्मचारी खुदाई करा रहे थे। आरोप है कि इससे तीन कब्र खुल गईं और कंकाल बाहर आ गए। इसके अलावा पेड़ और खंभे भी तोड़ दिए गए। कंपनी के कर्मचारी जिन वाहनों को लेकर आए थे, उन पर नंबर भी नहीं थे।
कमेटी के पदाधिकारियों ने इस संबंध में अधिकारियों से शिकायत की कोई सुनवाई नहीं होने पर वन विभाग व सहायक संभागीय परिवहन विभाग को आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत की गई। इस पर नगर निगम के अधीन कंपनी ने 100 रुपये का मुआवजा देकर शिकायत का निस्तारण कर दिया। आरोप है कि कुछ लोग कब्रिस्तान की भूमि पर कब्जा करना चाहते हैं। इसलिए वह नगर निगम के अधीन काम कर रही कंपनी का गोपनीय तरीका से सहयोग ले रहे हैं। नगर आयुक्त जग प्रवेश ने अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह को मामले की जांच सौंपी है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।