Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Allegation fraud of 70 thousand name of loan settlement

Mathura News: लोन सेटलमेंट के नाम पर 70 हजार की ठगी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Allegation fraud of 70 thousand name of loan settlement
वृंदावन। केसीसी लोन सेटलमेंट के नाम पर एक व्यक्ति से करीब 70 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बैंक से जुड़े रिकवरी कार्य में लगे व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

ग्राम बझेड़ा, गोवर्धन निवासी विश्वेन्द्र ने आरोप लगाया है कि उनके पिता ने पंजाब नेशनल बैंक, शाहजी मंदिर शाखा से केसीसी लोन लिया था, जिनके निधन के बाद ऋण की अदायगी नहीं हो सकी। पीड़ित के अनुसार कुछ समय पहले एक व्यक्ति ने स्वयं को बैंक से जुड़ा बताते हुए संपर्क किया और 30 प्रतिशत राशि में लोन सेटलमेंट कर खाता निपटाने का आश्वासन दिया। भरोसा कर पीड़ित ने कुल 73,300 रुपये उसे दे दिए।
विज्ञापन

आरोप है कि भुगतान के बाद न तो लोन सेटलमेंट का कोई प्रमाण (नोड्यूज) दिया गया और न ही संपर्क हो सका। फोन बंद आने पर पीड़ित ने बैंक जाकर जानकारी की पता चला कि अलीगढ़ के गांधी नगर निवासी संदीप शर्मा नामक व्यक्ति रिकवरी कार्य के लिए आया था। इसके बाद पीड़ित ने रंगजी मंदिर पुलिस चौकी में शिकायत की तो पुलिस ने आरोपी से संपर्क किया तो उसने जल्द राशि बैंक में जमा करने का आश्वासन दिया लेकिन अब तक रुपये वापस नहीं किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed