फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Aligarh wins the Barsana Tournament, Kosi Dhaar in the final

Mathura News: बरसाना टूर्नामेंट का खिताब अलीगढ़ के नाम, फाइनल में कोसी ढेर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jan 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Aligarh wins the Barsana Tournament, Kosi Dhaar in the final
बरसाना। 45वें बरसाना आमंत्रित क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला अलीगढ़ के नाम रहा। सहारा अलीगढ़ ने जयंत क्रिकेट एकेडमी कोसी को 79 रनों से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। खचाखच भरे मैदान में दर्शकों ने चौकों छक्कों की गूंज और गिरते विकेटों के साथ अंतिम गेंद तक मुकाबले का आनंद लिया।
विज्ञापन

कोसी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी, लेकिन अलीगढ़ के बल्लेबाजों के सामने यह फैसला उल्टा पड गया। 20 ओवर में अलीगढ़ ने 5 विकेट खोकर 249 रन ठोके। अनुभव सिंह ने 44 गेंदों में 94 रन बनाकर गेंदबाजों की लाइन बिगाड दी। यशवीर नागर ने 31 गेंदों में नाबाद 65 रन जडे़, जबकि अंकुर चौधरी ने 46 रनों की तेज शुरुआत की। कोसी की ओर से विवेक चौधरी ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन

250 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोसी की टीम दबाव में रही और 170 रनों पर सिमट गई। यशपाल डागर ने 50 रन बनाकर संघर्ष किया। चंद्रपाल सैनी ने 33 रन जोडे़, लेकिन अलीगढ़ के गेंदबाजों ने नियमित अंतराल पर विकेट गिराकर मुकाबला एकतरफा कर दिया। गौरव राघव ने 4 विकेट लेकर कोसी की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शानदार 94 रनों की पारी खेलने वाले अनुभव सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच में अंपायरिंग कपिल गोस्वामी और जगदीश राघव ने की, जबकि कमेंट्री राजेंद्र हंस ने संभाली। कलुआ गौड़, रनवीर ठाकुर, संजय परमार, विजेंद्र परमार, चंदन फौजी, मिल्खा सिंह सहित बडी संख्या में क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed