फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Akshaya fruit is attained by worship and charity.

पूजन और दान से अक्षय फल की प्राप्ति होती है

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Nov 2021 08:45 PM IST
विज्ञापन
Akshaya fruit is attained by worship and charity.
वृंदावन (मथुरा)। कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी अक्षय नवमी कहलाती है। श्रीधाम वृंदावन में इस दिन परिक्रमा लगाने का विशेष महत्व है। कहीं-कहीं इसे आंवला नवमी भी कहा जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार नवमी तिथि से लेकर पूर्णिमा तक भगवान विष्णु आंवले के वृक्ष में निवास करते हैं। इसलिए इस दिन आंवले के वृक्ष की पूजा करने की परंपरा भी है।
विज्ञापन

ज्योतिषाचार्य आचार्य श्यामदत्त चतुर्वेदी ने बताया कि मान्यताओं के अनुसार कार्तिक मास की नवमी तिथि को आंवला नवमी कहते हैं। विवाहित स्त्रियां विशेष रूप से नवमी का पूजन करती हैं। इस दिन गंगा-यमुना स्नान, पूजन, तर्पण तथा अन्न आदि के दान से अक्षय फल की प्राप्ति होती है। इस दिन श्रद्धालु श्रीधाम वृंदावन के साथ मथुरा और गरुण गोविंद (तीनवन) की परिक्रमा भी लगाते हैं।
विज्ञापन

इस दिन क्या करें
आंवले के वृक्ष के नीचे पूर्व दिशा में बैठकर पूजन कर उसकी जड़ में दूध देना चाहिए। इसके बाद अक्षत, पुष्प, चंदन से पूजा-अर्चना कर और पेड़ के चारों ओर कच्चा धागा बांधकर कपूर, शुद्ध घी की बाती से आरती करते हुए सात बार परिक्रमा करनी चाहिए तथा इसकी कथा सुनना चाहिए। भगवान विष्णु का ध्यान एवं पूजन करना चाहिए। पूजा-अर्चना के बाद खीर, पूड़ी, सब्जी और मिष्ठान आदि का भोग लगाया जाता है। आंवला पेड़ की पूजा कर 108 बार परिक्रमा करने से समस्त मनोकामनाएं पूरी होतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- पं. गोपाल शरण शर्मा। सेवायत ठाकुर रास बिहारी निकुंज बिहारी मंदिर
इस बार दो दिन मनेगी अक्षय नवमी
परंपरानुसार अक्षय नवमी के लिए पूर्वाह्नव्यापिनी तिथि माननी चाहिए, लेकिन यदि यह तिथि दो दिन है। ठाकुर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में अक्षय नवमी का उत्सव 13 नवंबर को मनाया जाएगा। जबकि अनेक स्थानों पर 12 नवंबर शुक्रवार को अक्षय नवमी का पर्व मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed