फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   AIR power station stalled for nine hours

नौ घंटे ठप हो गया आकाशवाणी बिजलीघर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jun 2022 08:36 PM IST
विज्ञापन
AIR power station stalled for nine hours
मथुरा। नौ घंटे आकाशवाणी बिजलीघर बृहस्स्पतिवार को ठप हो गया। शाम ४ बजे गई बिजली देर रात एक बजे बाद चालू हो सकी। इस बीच तपिश भरी गर्मी से हर कोई अकुला गया। करवटें बदलकर रात काटी। बार-बार बिजली अफसरों को फोन करके आपूर्ति सुचारू होने की जानकारी लेते रहे। विद्युत निगम के अफसरों का कहना है कि मथुरा-वृंदावन मार्ग पर गांव तेहरा के पास ३३ केवी के पोल से टकराई कार के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

आकाशवाणी बिजलीघर से बिड़ला मंदिर, गायत्री तपोभूमि, गऊघाट, स्वामीघाट और जयसिंहपुरा फीडर आते हैं। इन पांच फीडरों की शाम ४ बजे गई बिजली रात तक नहीं आई। तपिश भरी गर्मी में इन पांच फीडरों के लोग परेशान हो उठे। इनवर्टरों ने धोखा दिया तो छोटे बच्चे बिजली न मिलने से बिलबिला गए। बिजली के इंतजार में लोगों अपने घरों पर करवटें बदलते रहे। कई लोग तो कभी बाहर तो कभी अंदर घूमकर बिजली का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

लगातार विद्युत निगम के अफसरों और बिजलीघर फोन करके जानकारी जुटाते दिखे, पर कोई भी उचित जवाब नहीं मिल सका। देर रात एक बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू हुई तो लोगों ने राहत की सांस ली। एसडीओ मसानी गौरव गुप्ता ने बताया कि मथुरा-वृंदावन मार्ग पर गांव तेहरा के पास ३३ केवी के बिजली पोल से करा टकराने से आपूर्ति बाधित हुई। पेट्रोलिंग करवाने के बाद पोल को सही कराकर विद्युत आपूर्ति को दुरुस्त कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खादर से अलग की जाए जयसिंहपुरा फीडर की लाइन
खादर में आए दिन पोल का टूटना और विद्युत तारों का आपस में भिड़कर जल जाना। इसके चलते जयसिंहपुरा फीडर के लोगों को मुसीबत झेलनी पड़ती है। स्थानीय वाशिंदे कन्हैया शर्मा और सन्नी ठाकुर का कहना है कि आए दिन यह मुसीबत झेलनी पड़ रही है। खादर की लाइन से जयसिंहपुरा फीडर को अलग किया जाए, जिससे की आए दिन की परेशानी से निजात मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed