फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ahirs performed Govardhan Puja at the foothills of Giriraj.

Mathura News: अहीरों ने गिरिराज तलहटी में की गोवर्धन पूजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Ahirs performed Govardhan Puja at the foothills of Giriraj.
गिरिराज महाराज का सामूहिक पूजन करते अहीर समाज के लोग।
मथुरा। द्वापर युग की श्रीकृष्ण की परंपरा को जीवंत करते हए श्रीकृष्ण अहिरानी बृजवासी यदुवंशी परिवार एवं श्रीकृष्ण जन्मोत्सव शोभायत्रा समिति के संयुक्त तत्वाधान में अहीर समाज ने गिरिराज तलहटी, गोवर्धन में सामूहिक गोवर्धन पूजा एवं अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर साक्षात गिरिराज पर्वत का नदियों के पवित्र जल, दूध, दही, शहद, पुष्प आदि से सामूहिक अभिषेक किया गया। अहीर-ग्वालवालों के गिरिराज महाराज के जय घोष से गिरिराज तलहटी गूंज उठी। महिलाओं ने गिरिज तलहटी में भजन-कीर्तन किया। अंत में गोवर्धन महाराज को अन्नकूट का भोग लगाया गया। सभी ने तलहटी की रज में भोग प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी प्रहलाद यादव ने कहा कि भगवान कृष्ण ने हजारों वर्ष पूर्व सामाजिक समरसता के लिए ही सामूहिक गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू की। इसे अहीर समाज आगे बढ़ाएगाा।
विज्ञापन

इस मौके पर यादव महासभा मध्य प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष बलवीर यादव, उत्तर प्रदेश महिला इकाई प्रदेश अध्यक्ष मीना यादव, महासचिव विशिष्टा, व नीतू यादव, जिलाध्यक्ष पूनम अहीर, महानगर अध्यक्ष अंजू यादव, आरती , पूनम शेट्टी, सीमा, नीतू, अशोक, बलवीर ,अंकित, दीपक, गजेन्द्र, भानू, योगेश, भोली, अजीत सहित सैकड़ों यादव बंधुओं ने भाग लिया। दिलीप यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed