फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agricultural market closed till March 11 for the system of counting of votes

मतगणना की व्यवस्था के लिए कृषि मंडी ११ मार्च तक बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Agricultural market closed till March 11 for the system of counting of votes
मथुरा। अब मतगणना की तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने कृषि उत्पादन मंडी में व्यापारिक गतिविधियों को ११ मार्च तक के लिए बंद कर दिया है। इस दौरान किसान और व्यापारियों की एंट्री भी बंद रहेगी। सिर्फ सब्जी मंडी परिसर में ही आम लोगों का आगमन हो सकेगा। बुधवार को डीएम ने मतगणना की व्यवस्था के दृष्टिगत मंडी परिसर का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच चुका है। १० मार्च को मतगणना होनी है। इसकी व्यवस्थाएं अब मंडी परिसर में जनपद के पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए बृहस्पतिवार से शुरू होने जा रही है। इसके लिए डीएम नवनीत सिंह चहल ने मतगणना स्थल मंडी परिसर का निरीक्षण किया। चबूतरा नंबर दो, तीन, चार, पांच और छह को भी देखा, जहां विधानसभा स्तर पर मतों की गणना के लिए पंडाल बनाए जाएंगे। मतगणना स्तर तक ईवीएम लाने और ले जाने के रास्ते, ईवीएम की सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों की मंडी परिसर में एंट्री से जुड़ी स्थिति को देखा।
विज्ञापन

मंडी सचिव राजेंद्र सिंह को निर्देशित किया कि बृहस्पतिवार से ११ मार्च के लिए अनाज मंडी को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। इस दरम्यान कोई भी व्यापारिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए। व्यापारी और किसानों की एंट्री भी इस अवधि में प्रतिबंधित कर दी जाए। इस दरम्यान सिर्फ मतगणना से जुड़ी व्यवस्थाएं हों। अनाज मंडी और सब्जी मंडी को बैरिकेडिंग से अलग-अलग कर दिया जाए। सब्जी मंडी में ही लोगों का आगमन रहे। इसके लिए सब्जी मंडी का गेट ही आम लोगों के लिए खोला जाए। बाकी सभी गेटों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। इस दौरान एडीएम वित्त योगानंद पांडेय, सिटी मजिस्ट्रेट जवाहरलाल श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed