फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agrasen Festival to be celebrated in Kosikalan

Mathura News: कोसीकलां में अग्रसेन महोत्सव की मचेगी धूम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
Agrasen Festival to be celebrated in Kosikalan
मथुरा। कोसीकलां में अग्रसेन महोत्सव के पत्रक का विमोचन करते सभा अध्यक्ष संजीव जाविया । - फोटो : mathura
कोसीकलां (मथुरा)। श्री अग्रवाल सभा द्वारा आयोजित किए जाने वाले अग्रसेन जयंती महोत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम मचेगी। आयोजन 22 से 27 सितंबर तक चलेंगे। सप्त दिवसीय अग्रसेन महोत्सव पत्रक का विमोचन किया गया। महोत्सव के दौरान निकलने वाल कलश यात्रा में 501 महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन

अग्रवाल धर्मशाला में शुक्रवार को रात में आयोजित बैठक में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष संजीव जाविया, संयोजक देशबंधु अग्रवाल, चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, डॉ. नरेश मंगला, अजय गोयंका, राजेंद्र आर्य, सुभाष गोयल, हुकमचंद अग्रवाल, मंत्री जगदीश अग्रवाल आदि ने पत्रक का विमोचन किया।
विज्ञापन

अध्यक्ष जाविया ने बताया कि 22 सितंबर को सुबह 5 बजे प्रभात फेरी, 8 बजे सत्यनारायण कथा तत्पश्चात, ध्वजारोहण एवं महाराजा अग्रसेन का पूजन कार्यक्रम आयोजित होगा। 24 सितंबर की शाम को 5 बजे से सांस्कृतिक, वृद्धजन, मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान किया जाएगा। 27 को ग्यालाल स्मृति से शुरू होगी। शोभायात्रा में 18 राजकुमार राजसी ड्रेस में, महारानी माधवी, कुलदेवी लक्ष्मी माता समेत अनेक झांकियां निकाली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता संयोजक मनीष बठैनिया ने बताया कि 22 से 25 सितंबर तक अग्रवाल धर्मशाला में सामान्य ज्ञान, गुब्बारे फूलाओ, म्यूजिकल चेयर, मेहंदी, गोल-गप्पे का आयोजन किया जाएगा। पूर्व चेयरमैन रोशनलाल सौखिया, ओमप्रकाश गुप्ता, तरुण सेठ, जितेंद्र अग्रवाल एडवोकेट, अखिल जैन, ललित अग्रवाल एडवोकेट, पिंटू अग्रवाल, टिंकुर अग्रवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed