फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agra teenager drowns in Mansi Ganga

Mathura News: मानसी गंगा में डूबने से आगरा के किशोर की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Agra teenager drowns in Mansi Ganga
गोवर्धन। शनिवार को मानसी गंगा में डूबने से दो किशोरों की मौत के बाद रविवार को फिर से हादसा हो गया। आगरा निवासी 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद के किशोर को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसने दम तोड दिया।
विज्ञापन

किशोर की पहचान आगरा के थाना शाहगंज स्थित रामनगर निवासी भीम (15) के रूप में हुई है। भीम अपने जीजा और अन्य रिश्तेदारों के साथ गोवर्धन परिक्रमा करने आया था। परिक्रमा के दौरान वह मानसी गंगा के घाट पर पहुंचा और स्नान करने के लिए पानी में उतर गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कराई गई। कुछ समय बाद उसका शव पानी से बाहर निकाल लिया गया। किशोर की मौत की खबर मिलते ही परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को आगरा के थाना मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के गांव कएडी निवासी प्रिंस (15) पुत्र स्व. रामकिशन और मनीष (14) पुत्र सत्यवान अपने परिजन के साथ गोवर्धन के परिक्रमा लगाने आए थे। परिक्रमा के दौरान दोनों किशोर मानसी गंगा में स्नान करने के लिए उतर गए, जिसके बाद डूबने से दोनों की मौत हो गई। इस दौरान मौके पर पहुंचे डीएम सीपी सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश दिए थे, लेकिन रविवार की घटना ने अधिकारियों के निर्देशों और अधीनस्थों की गंभीरता का पोल खोलकर रख दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed