फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Agra, Aligarh Braj Mandal can rise to the scope of the Planning Board

आगरा-अलीगढ़ मंडल तक बढ़ सकता है ब्रज प्लानिंग बोर्ड का दायरा

Thu, 10 Dec 2015 10:39 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Thu, 10 Dec 2015 10:39 PM IST
विज्ञापन
Agra, Aligarh Braj Mandal can rise to the scope of the Planning Board

विज्ञापन
 प्रदेश के आवास एवं शहरी नियोजन के प्रमुख सचिव सदाकांत ने कहा है कि ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड का मथुरा में सफल क्रियान्वयन होता है तो इसका दायरा भविष्य में संपूर्ण ब्रज क्षेत्र किया जा सकता है। फिलहाल यह बोर्ड मथुरा जनपद में मार्च माह से काम करना शुरू कर देगा।
गुरुवार को जनपद में विकास योजनाओं की समीक्षा के बाद आवास एवं शहरी नियोजन प्रमुख सचिव सदाकांत ने बताया कि ब्रज प्लानिंग एंड डेवलपमेंट बोर्ड का गठन यहां के समग्र विकास के लिए किया गया है। सभी विभागों को इसी के अधीन विकास कार्य क्रियान्वित करने हैं। मार्च में इस बोर्ड को शासन से धनराशि आवंटित होगी। इसी के साथ यह काम करने लगेगा। उन्होंने कहा कि मथुरा में बोर्ड सफल रहता है तो भविष्य में इसके कार्य क्षेत्र का विस्तार आगरा-अलीगढ़ मंडल में ब्रज के बाकी हिस्सों तक भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने जनपद के अफसरों के साथ हुई विकास संबंधी मंत्रणा की जानकारी देते हुए बताया कि वृंदावन पहुंचने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग तलाशा गया है। यह मार्ग जैत से होते हुए नगला रामताल, गरुण गोविंद के रास्ते राजपुर बांगर तक पहुंचेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रमुख सचिव की मौजूदगी में विप्रा उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने छटीकरा से मांट यमुना पुल तक सड़क के चौड़ीकरण, मल्टीस्टोरी पार्किंग का एक फ्लोर और विस्तार, मथुरा में यमुना पुल पर एलईडी, शहर के कई चौराहों का सुंदरीकरण, गोवर्धन परिक्रमा मार्ग में विकास, यहां रिंग रोड पर मिली सहमति की भी जानकारी दी। इस मौके पर डीएम राजेश कुमार और विप्रा सचिव एसबी सिंह आदि उपस्थित रहे।
रोप-वे के लिए बरसाना होगा एमवीडीए का हिस्सा
प्रमुख सचिव आवास ने बरसाना को विकास प्राधिकरण की सीमा में शामिल करने संबंधी प्रस्ताव पर सहमति प्रदान कर दी है। मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष सीपी सिंह ने उन्हें अवगत कराया कि बरसाना में बनने वाले रोप-वे का कार्य क्षेत्र सीमा से बाहर होने के कारण नहीं हो पा रहा है। इस पर उन्होंने बरसाना नगर पंचायत क्षेत्र को विप्रा का हिस्सा बनाए जाने पर अपनी सैद्धांतिक सहमति दे दी।
जेल भेजे जाएंगे एनएच-टू के अफसर
जनपद में एनएच-टू की दुर्दशा को देखकर बेहद नाराज प्रमुख सचिव सदाकांत ने कहा कि शायद ही मथुरा जनपद जैसी स्थिति किसी नेशनल हाईवे की देश में हो। मथुरा में एनएच-टू की हालत शर्मसार करने वाली है। इनके अफसरों को जेल भेजा जाएगा। इसी के बाद इन्हें समझ आएगा कि हाईवे प्राधिकरण को किस तरह की सुविधाएं यात्री और उससे संबंधित शहर को देनी है। इसके लिए उन्होंने डीएम राजेश कुमार को निर्देशित किया।
अनुपयोगी साबित हो रहा सीवर पर खर्च
प्रमुख सचिव आवास सदाकांत ने कहा कि मथुरा-वृंदावन में सीवर बिछाने पर खर्च हुए कई सौ करोड़ रुपये वर्तमान हालत में अनुपयोगी साबित हो रहे हैं। इन दोनों शहरी क्षेत्रों में अब तक इसका उपयोग ही नहीं शुरू हो सका है। नई सीवर लाइनों को जोड़ा तक नहीं गया है। इनके निर्माण और गुणवत्ता को लेकर अनेक शिकायतें हैं। वह इस संदर्भ में जल्द ही नगर विकास मंत्री आजम खां से मिलेंगे।

मथुरा के विकास का प्रोजेक्ट करें तैयार
प्रमुख सचिव सदाकांत ने गोवर्धन और वृंदावन के साथ मथुरा के विकास के लिए भी प्रोजेक्ट तैयार करने को कहा। उन्होंने कहा कि यहां की आवश्यकताओं को देखते हुए प्रस्ताव बनाए जाएं। इस पर डीएम राजेश कुमार ने उन्हें बताया कि हेरिटेज सिटी की प्लानिंग में मथुरा में विकास के कई प्रस्ताव शामिल किए गए हैं।
प्रेजेंटेशन से दर्शाया ब्रज विकास
प्रमुख सचिव आवास को जनपद के विकास की जानकारी विप्रा सभागार में प्रेजेंटेशन के माध्यम से आर्किटैक्ट मयंक गर्ग और सहायक अभियंता अमित कादयान ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed