फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agitation on hospital after childs death

नवजात की मौत, हंगामा

Sun, 23 Apr 2017 12:24 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला
ब्यूरो अमर उजाला Updated Sun, 23 Apr 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
agitation on hospital after childs death
हंगामा
वृंदावन में सौ सैया संयुक्त जिला अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही से नवजात की मौत हो गई। नाराज परिवारीजनों ने खूब हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर और अटेंडेंट पर इलाज में लापरवाही व अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में अस्पताल के सीएमएस ने परिजनों को शांत करने के लिए दो चिकित्सकों की टीम बनाकर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन


गौरा नगर कालोनी निवासी शंकर गौतम की पुत्रवधु पूर्वी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार सुबह 4 बजे अस्पताल में भर्ती कराया था। उसने सुबह 9.30 बजे बच्चे को जन्म दिया लेकिन बच्चे की तबियत बिगड़ गई। अस्पताल में सघन निगरानी कक्ष न होने के कारण डॉक्टर एके गुप्ता ने बच्चे को जिला अस्पताल ले जाने की सलाह दी।
विज्ञापन


इसके बाद शंकर ने 108 एंबुलेंस के लिए कॉल की, पर काफी देर तक एंबुलेंस नहीं आई। तो परिजन निजी कार से बच्चे को ले जाने लगे। लेकिन, रेफर करने के लिए डॉक्टर और अटेंडेंट द्वारा एमआरडी रजिस्टर की प्रक्रिया में लगभग एक घंटे से अधिक लगा दिया और इस दौरान बच्चे को वैकल्पिक उपचार भी नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इलाज में बरती गई इस लापरवाही से बच्चे की मौत हो गई। इससे परिवारीजन भड़क गए, उन्होंने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ प्रदर्शन किया। कुछ ही देर में पुलिस भी पहुंच गई। मौके पर पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश पंडित, सुनील चतुर्वेदी, हेमंत भारती, राघव भारद्वाज द्वारा अस्पताल प्रबंधन को आडे़ हाथों लेते हुए मामले की जांच की मांग की।


जन्म के समय बच्चे की हालत बहुत खराब थी, जिसे जिला अस्पताल में रेफर करने की प्रक्रिया चल रही थी उसी दौरान बच्चे की मौत हो गई। अटेंडेंट की बदसलूकी की जांच के लिए डॉ. पीयूष चौबे और डॉ. संजीव गुप्ता की टीम को जांच के आदेश दिए हैं। जांच रिपोर्ट सोमवार तक मिलेगी। इसके बाद दोषी के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. एसके मजूमदार, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed