फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   agitaion against minister

कांग्रेसियों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका

Thu, 07 Nov 2019 11:36 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
agitaion against  minister
कैंट स्थित बिजली घर पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा का पुतला फूंकते कांग्रेसी। - फोटो : MATHURA
मथुरा। पॉवर कॉरपोरेशन में हुए 2600 करोड़ के घोटाले को लेकर कैंट बिजलीघर कार्यालय के सामने कांग्रेसियों ने ऊर्जा मंत्री का पुतला फूंका। साथ ही उन्होंने जमकर नारेबाजी भी की। वहीं इस दौरान उन्होंने मंत्री से इस्तीफे की भी मांग की।
विज्ञापन

पुतला फूंकने के दौरान जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी ने ऊर्जा मंत्री के लिए कई सवाल दागे। उन्होंने कहा कि दीवान हाउसिंग फाइनेंस कार्पोरेशन लि. डीएचएफएल में निवेश का अनुमोदन कब हुआ? इस पर कब हस्ताक्षर किए गए?
विज्ञापन

मार्च 2017 के बाद से दिसंबर 2018 तक किन-किन तारीखों में निवेश किया गया? डीएचएफएल की ओर से कौन लोग पत्राचार कर रहे थे? उन्होंने इन सवालों के जवाब को सार्वजनिक करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम सुंदर उपाध्याय बिट्टू ने कहा कि आखिर भाजपा को सबसे ज्यादा व्यक्तिगत चंदा देने वाले निजी कंपनी डीएचएफएल को ही कर्मचारियों की जीवन की पूंजी क्यों सौंपी गई।
उन्होंने कहा कि 24 मार्च को डीएचएफएल में पहली बार पैसा जमा किया तब प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी और श्रीकान्त शर्मा ऊर्जा मंत्री थे। भाजपा लगातार ऊर्जा मंत्री को बचाने के लिए झूठ बोल रही है।
इस मौके पर कीर्ति कौशिक, उमेश भारद्वाज, मोहन सिंह, यतेंदर मुकददम, संजय शर्मा, विक्रम वाल्मीकि, मुकेश धनगर, राहुल अरोड़ा, देवेंद्र यादव, लता चौहान, प्रवीण ठाकुर, प्रवीण भास्कर, अजय कुमार, शैलेंद्र चौधरी मौजूद थे ।

बाल-बाल बचे कांग्रेस जिलाध्यक्ष
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी उस समय बाल-बाल बच गए जब वह पुतला फूंक रहे थे। इस दौरान जलता हुआ पुतला का एक टुकड़ा उनके सिर के पास से होते हुए जूते पर गिर गया। इससे उनके जूता और पायजामा में आग पकड़ ली। मौके पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने इसे तुरंत ही बुझा दिया।इससे वह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed