{"_id":"69864545f143d074b6058a44","slug":"age-and-name-discrepanciesblos-will-now-sit-for-two-hours-every-day-mathura-news-c-29-1-mtr1022-516756-2026-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: उम्र और नाम की विसंगतियां...अब हर रोज दो घंटे बैठेंगे बीएलओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: उम्र और नाम की विसंगतियां...अब हर रोज दो घंटे बैठेंगे बीएलओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान-2026 (एसआईआर) में मतदाताओं के फॉर्म में बड़े पैमाने पर विसंगतियां मिल रही हैं। कई पिता और पुत्र की उम्र में महज 15 साल का अंतर है तो कहीं नाम, पतों में गड़बड़ियां हैं। इन फॉर्म में सुधार के लिए भी नोटिस दिए जा रहे हैं। एसआईआर के कार्य के लिए अब हर कार्यदिवस में मतदाता सहायता केंद्रों पर बीएलओ दो घंटे तक बूथों पर रहेंगे।
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि एसआईआर के पहले चरण का काम पूरा हो गया है। अब दूसरे चरण का काम चल रहा है। मतदाता फॉर्म में विसंगतियां पाई जा रही हैं। सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों को फॉर्म में बड़़ी विसंगतियां मिली हैं। कई उम्र तो कहीं नाम, पते और यहां तक कि रिश्तेदारों के नाम भी कई मतदाताओं ने एक जैसे दर्शा दिए हैं। इन विसंगतियों को दूर करने के लिए भी नोटिस दिए जा रहे हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि अब मतदाता सहायता केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर प्रतिदिन कार्यदिवसों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक बीएलओ मौजूद रहेंगे। मतदाता इन्हें अपनी समस्या बता सकते हैं। बीएलओ अपने साथ आलेख्य निर्वाचक नामावली की क़ॉपी, गैरहाजिर, शिफ्टेड, मृत व डुप्लीकेट मतदाताओं की सूची, वर्ष 2003 की अंतिम प्रकाशित नामावली की कॉपी और फॉर्म 6, 7 व 8 रहेंगे। डीएम ने बताया कि पांच फरवरी तक जनपद में 8,0935 फॉर्म 6,1115 फॉर्म 7 तथा 16,646 फॉर्म 8 प्राप्त हुए हैं।
राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान 2026 के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। सभी राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जनपद के समस्त मतदान केंद्रों पर मतदाता सहायता केंद्रों पर स्थापित किए जाएंगे। सभी मतदाता सहायता केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी प्रत्येक कार्य दिवस में उपस्थित रहेंगे। बैठक में भारतीय जनता पार्टी से आकाश चौधरी, समाजवादी पार्टी से प्रदीप चौधरी व वीरेंद्र यादव, कांग्रेस से बलवीर प्रधान व अशोक कुमार श्रीवास्तव, बहुजन समाज पार्टी से प्रेमप्रकाश व मुनेंद्र सिंह निगम तथा सीपीआईएम मुंशीलाल उपस्थित रहे।