फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After taking charge, the newly arrived SSP reached the gate of Bankebihari

Mathura News: चार्ज लेने के बाद नवागत एसएसपी पहुंचे बांकेबिहारी के द्वार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Apr 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
After taking charge, the newly arrived SSP reached the gate of Bankebihari
मथुरा। श्रीबांकेबिहारी जी के मंदिर में दर्शन को पहुंचे एसएसपी श्लोक कुमार। - फोटो : mathura
मथुरा /वृंदावन। बुलंदशहर से स्थानांतरित होकर मथुरा आए नवागत एसएसपी श्लोक कुमार ने बृहस्पतिवार की शाम को चार्ज लिया। इसके बाद वह सबसे पहले बांकेबिहारी के दरबार में हाजिरी लगाने पहुंचे। इसके बाद उन्होंने अधीनस्थों से परिचय प्राप्त किया और उन्हें अपनी प्राथमिकताओं से अवगत कराया।
विज्ञापन

मंगलवार की रात को शासन ने एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय को आगरा परिक्षेत्र का डीआईजी बनाया था। बुलंदशहर के एसएसपी श्लोक कुमार को मथुरा पुलिस की कमान सौंपी। बृहस्पतिवार की शाम पांच बजे वह एसएसपी आवास पर पहुंचे। यहां शैलेश कुमार पांडेय ने उन्हें मथुरा एसएसपी का चार्ज सौंपा।
विज्ञापन

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायतों ने एसएसपी श्लोक सिंह को दुपट्टा ओढ़ाकर प्रसादी भेंट की। इसके बाद अपने आवास पर उन्होंने डीएसपी और थाना प्रभारियों से परिचय प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि वह 2014 बैच के आईपीएस हैं और मूलरूप से बिहार के पटना जिले के रहने वाले हैं। आगरा में बतौर एएसपी के पद पर पहली पोस्टिंग हुई थी। इसके बाद शामली, गाजियाबाद, हमीरपुर, रायबरेली और बुलंदशहर में कार्यरत रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार सिंह, एसपी देहात त्रिगुण बिसेन, एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्र, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, सदर संदीप सिंह, सीओ महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान, सीओ छाता आशीष शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed