{"_id":"688baac5b7475fef1505979e","slug":"after-losing-fifty-thousand-rupees-the-teenager-reported-kidnapping-mathura-news-c-29-1-mtr1013-434116-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पचास हजार रुपये हारने के बाद किशोर ने दी अपहरण की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पचास हजार रुपये हारने के बाद किशोर ने दी अपहरण की सूचना
विज्ञापन
मांट। ऑनलाइन लूडो के खेल में एक किशोर 50 हज़ार रुपये हार गया। पिता की डांट से बचने के लिए घर से भाग गया और पुलिस को अपने अपहरण की सूचना दे दी। पुलिस ने जब तलाश की तो किशोर फरीदाबाद में मिल गया।
सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि थाना मांट क्षेत्र के गांव कूपगढ़ निवासी एक किशोर ने पीआरवी को सूचना दी कि कार सवार बदमाश उसका अपहरण कर फरीदाबाद ले गए हैं। सूचना पर पुलिस हरकत में आ गई और तत्काल फरीदाबाद पहुंचकर किशोर को बरामद कर लिया। पुलिस उसे मांट थाने ले आयी और पूछताछ की।
किशोर ने बताया कि कार सवार बदमाश उसे नशे का इंजेक्शन लगाकर अपहरण कर ले गए। जैसे-तैसे उनके चंगुल से छूटा और पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक जसबीर ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो किशोर ने बताया कि पिता ने उसके खाते में पचास हज़ार रुपये डलवाए थे, जिन्हें वह ऑनलाइन लूडो के खेल में हार गया था। डांट से बचने के लिए अपहरण की कहानी बनाई।