फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After listening to Lalla, I came, Yashoda Maiya, please congratulate me.

Mathura News: लल्ला की सुन के मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
After listening to Lalla, I came, Yashoda Maiya, please congratulate me.
मथुरा-महावन-नंदगांव। आजु बधाई री माई सब ब्रज छाई, लल्ला की सुन के मैं आई, यशोदा मैया दे दो बधाई, नंद घर आनंद भए जय कन्हैया लाल की, गली-गली में शोर जन्मों छलिया नंद किशोर...बधाई गीतों के स्वर शुक्रवार को नंदोत्सव के मौके पर मथुरा, गोकुल और नंदगांव सहित पूरे ब्रज में गूंजते रहे। हर ओर नंद लाला के जन्म की खुशी का माहौल था। लोग बधाइयां गाते हुए उत्साह में झूम रहे थे। नंदोत्सव के इस जश्न में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुचे।
विज्ञापन


गोकुल में नंद के लाला के जन्म का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर तरफ खुशी का माहौल था। लोग सज धजकर घर से निकले और नंदोत्सव का हिस्सा बने। नंद भवन से नंद चौक के समीप रास चबूतरा तक यह उल्लास देखने को मिला। शहनाई की मधुर धुनों के साथ बधाई गाते लोग नजर आए। यशोदा ने जनौ लल्ला मैं वेदन में सुनि दौड़ी आई, गोकुल में मच गयौ हल्ला यशोदा ने जनौ है लल्ला... बधाइयां गाते हुए सभी श्रद्धालु सुबह ही नंद महल पर जमा हो गए थे। यहां से भगवान के बाल स्वरूप डोला निकाला गया। इस दौरान गोकुल वासियों ने जमकर पुष्प वर्षा की। डोला की शोभायात्रा नंद चौक स्थित रास चबूतरा पहुंची।
विज्ञापन


यहां मौजूद लोगों के समक्ष कन्हैया को पालने में झुलाया गया। गाय के दूध में दही व केसर, हल्दी मिश्रित कर सभी श्रद्धालुओं पर छिड़काव किया। नंद उत्सव में कृष्ण कन्हैया के वस्त्र, खिलौने, पायल, बिंदी ,बिछिया ,साड़ी, फल, मेवा, मिठाई आदि लुटाए गए। इन्हें लेने के लिए श्रद्धालुओं ने होड़ रही। इस दौरान नगर पंचायत चेयरमैन संजय दीक्षित, मंदिर के पुजारी मथुरा दास पुजारी ,मानी पुजारी, छनिया पुजारी, परमानंद पुजारी, राममूर्ति पुजारी, कुंदन पुजारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वारिकाधीश मंदिर में लुटाए खिलौने, मिठाई और पोशाक
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में नंदोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भक्तों को खिलौने, मिठाई, माला, पोशाक आदि बांटी गई। मंदिर में पूरे दिन राजाधिराज के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर में सुबह 10 बजे नंद महोत्सव शुरू हुआ। मंदिर के मुखिया सुधीर कुमार व उनके सहयोगी नंद बाबा व यशोदा के रूप में ठाकुरजी के समक्ष आए। उन्होंने भक्तों को नंदोत्सव की बधाई देने के लिए खेल, खिलौने, मिठाई, पोशाक, मोती की माला आदि वितरित की। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के सभी कार्यक्रम मंदिर में भव्यता पूर्वक आयोजित किए गए। इसी क्रम में नंदोत्सव मनाया गया।

उधर, भूतेश्वर स्थित श्रीजी बाबा आश्रम स्थित मथुराधीश प्रभु मंदिर में नंदोत्सव मनाया गया। सोने के हिंडोले में बाल कृष्ण प्रभु को झुलाया। नंदबाबा व मां यशोदा के प्रतीकात्मक स्वरूप में उन्हें झुलाया। ठाकुरजी के जन्म के अवसर पर भजन संध्या में जशोदा जायौ लल्ला, मैं महलन में सुन आई आदि भजनों की धुन पर भक्तों ने जमकर नृत्य किया। मंदिर प्रांगण में ठाकुरजी के जयकारे गूंजते रहे। राधाकांत गोस्वामी, रमाकांत गोस्वामी, मधुसूदन गोस्वामी, मुकुंद गोस्वामी आदि मौजूद रहे।


दाऊ बाबा के आंगन में मनाया नंदोत्सव
बलदेव। दाऊबाबा की नगरी बलदेव में नंदोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। मंदिर में समाज गायन हुआ और हीरा जवाहरात के विशेष दर्शन को भक्त उमड़ पड़े। हल्दी मिश्रित माखन, मिश्री और उपहार लुटाए गए। दिन भर जश्न का माहौल रहा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के बाद बलदेव में नंदोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रसाद स्वरूप में हल्दी मिश्रित माखन, नारियल, फल आदि लुटाए गए।


नंदोत्सव में रसिया गान पर झूमे भक्त
छाता। मंदिरों में नंदोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। श्री चतुर्भुजी महाराज, श्री राधा कृष्ण महाराज, गंगा मंदिर, श्री रत्नेश्वर महादेव एवं बिहारी जी मंदिर में नंदोत्सव की धूम रही। श्री राजराजेश्वरी केला मंदिर के प्रांगण में कलाकारों रसिया गायन किया। कार्यक्रम में ठाकुर फाल्गुन सिंह, दिगंबर सिंह एडवोकेट, मुकेश कुमार शर्मा, आदित्य टीपू, दामोदर गुप्ता आदि मौजूद रहे। कोयल घाट के वासुदेव मंदिर पर हर्षोल्लास के साथ नंदोत्सव मनाया गया। सुबह से ही मंदिर पर भक्तों की भीड़ उमड़ती रही। मंदिर परिसर में भव्य सजावट की गई। दिन भर हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed