फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   After dispute over fare, auto driver fled with her bag

Mathura News: किराये पर विवाद के बाद बैग लेकर भागा ऑटो चालक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
After dispute over fare, auto driver fled with her bag
चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र में सोमवार शाम एक महिला यात्री और ऑटो चालक के बीच किराये को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर चालक महिला का बैग लेकर ऑटो समेत मौके से भाग गया। पीड़िता के अनुसार बैग में गहने और नकदी थे। इस संबंध में महिला की ओर से थाना जैंत में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

मथुरा निवासी हेमा देवी सोमवार शाम को अपने मायके जुलेंदी में एक कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रही थीं। जुलेंदी से ऑटो में सवार हुईं और छटीकरा फ्लाईओवर के नीचे उतरीं। जब हेमा ने चालक को किराया दिया, तो उसने कम पैसे होने की बात कहकर और पैसे मांगे। इस पर दोनों में बहस और कहासुनी हो गई। आरोप है कि ऑटो चालक ने अभद्रता की और महिला का पैग लेकर मौके से भाग गया। पीड़िता ने बताया कि बैग में सोने के कान के कुंडल, कॉलर, दो अंगूठी और करीब 3,000 रुपये रखे थे।
विज्ञापन

घटना के बाद महिला थाना जैंत पहुंची और पुलिस को लिखित शिकायत दी। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी कैमरों की मदद से ऑटो और उसके चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed