फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Affordable and accessible treatment is available at KD Medical Hospital.

Mathura News: केडी मेडिकल हॉस्पिटल में सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
Affordable and accessible treatment is available at KD Medical Hospital.
पत्रकारों से वार्ता करते केडी मेडिकल कॉलेज के चेयरमैन मनोज अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. आरके अशोक।
छाता। केडी मेडिकल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर के चेयरमैन मनोज अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल द्वारा मरीजों को सस्ता और सुलभ इलाज उपलब्ध कराया जा रहा है। अस्पताल में 24 घंटे अनुभवी डॉक्टरों की टीम तैनात रहती है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव अकबरपुर के समीप स्थित अस्पताल में शुक्रवार को प्रेस वार्ता में श्री अग्रवाल ने अस्पताल द्वारा मरीजों को दी जा रही सुविधाओं और सेवाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि ओपीडी की सुविधा निशुल्क और भर्ती होने पर गरीब मरीजों के लिए बेड का कोई चार्ज नहीं है। अधिकतर जांच भी निशुल्क कराई जा रही हैं। चिकित्सा के साथ-साथ दिन में तीन बार पौष्टिक और उच्च गुणवत्ता वाला भोजन भी मरीज के लिए निशुल्क वितरण होता है। हॉस्पिटल में अत्याधुनिक न्यूरो सर्जरी, पीडियाट्रिक्स सर्जरी, गैस्ट्रो सर्जरी, यूरोलॉजी, कार्डियोलॉजी, कार्डियोथोरेसिक शल्य चिकित्सा, नेफ्रोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, पल्मोनोलॉजी, न्यूरोलॉजी, कैंसर सर्जरी सहित अन्य सभी सुपरस्पेशलिटी सुविधाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गौरव सिंह ने कहा कि अस्पताल में सीटी स्कैन, एमआरआई, नवीनतम थूलियम लेजर मशीन और फ्लेक्सिबल यूरेटेरोस्कोपी मशीनों सहित एंडोब्रोन्कियल अल्ट्रासाउंड (ईबीयूएस) जैसी विश्वस्तरीय तकनीक 24 घंटे उपलब्ध हैं। इन आधुनिक मशीनों से बिना चीर-फाड़ के कई जटिल ऑपरेशन संभव हो गए हैं7 वार्ता में डीन और प्राचार्य डॉ. आरके अशोका, शिशु शल्य विशेषज्ञ डॉ. श्याम बिहारी शर्मा, नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. एके जैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरुण अग्रवाल, एसपी शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed