फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   AE demanding room sealed guest house transferred to Meerut

Mathura News: सील गेस्ट हाउस में कमरा मांगने के आरोपी एई का मेरठ तबादला

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
AE demanding room sealed guest house transferred to Meerut
वृंदावन। रुक्मिणी विहार स्थित सील गेस्ट हाउस में कमरा मांगने और रुपये मांगने के आरोपों को लेकर चर्चा में आए मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण (एमवीडीए) के सहायक अभियंता (एई) सुमित मौर्य का तबादला मेरठ विकास प्राधिकरण कर दिया गया है। मामला शासन स्तर तक पहुंचने के बाद यह कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन

वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद राधाकृष्ण पाठक ने आरोप लगाया था कि एई सुमित मौर्य 28 जून को सुबह करीब सात बजे रुक्मिणी विहार स्थित सील गेस्ट हाउस में पहुंचे थे। उन्होंने वहां मौजूद प्रबंधक से कमरा उपलब्ध कराने को कहा। प्रबंधक ने गेस्ट हाउस सील होने की बात कहते हुए कमरा देने से मना कर दिया। इसके बाद एई ने खुद को एमवीडीए का सहायक अभियंता बताते हुए कमरा देने के लिए कहा और सील होने की बात को नजरअंदाज करने का दबाव बनाया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि इस दौरान एई ने रुपये की भी मांग की। मामले की शिकायत एमवीडीए अधिकारियों तक पहुंचने के बाद इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इसके बाद प्रकरण शासन स्तर तक पहुंच गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए शासन की ओर से एई सुमित मौर्य का तबादला मेरठ विकास प्राधिकरण कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed