फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Advocates are drinking salty water due to RO not functioning

Mathura News: आरओ खराब होने के कारण खारा पानी पी रहे अधिवक्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Advocates are drinking salty water due to RO not functioning
मथुरा। कचहरी में लगा आरओ काफी समय से खराब पड़ा है। इसके कारण अधिवक्ताओं को खारे पानी से अपनी प्यास बुझानी पड़ रही है। इसका असर अधिवक्ताओं के पास आने वाले वादकारियों पर भी पड़ रहा है।
विज्ञापन


अधिवक्ताओं को मीठा पानी उपलब्ध हो इसके लिए कचहरी में आरओ लगा है। अधिवक्ता अरुण सिंह ने बताया कि काफी दिन से आरओ खराब पड़ा है। इसलिए या तो खारी पानी पीना पड़ रहा है या फिर रुपये देकर पानी खरीदना पड़ रहा है। गर्मी में मीठा पानी न मिलने के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अधिवक्ता अभिनव सक्सेना लवली ने बताया कि इसकी जानकारी कई बार बार पदाधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक आरओ ठीक नहीं कराया गया है।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि कचहरी में लगा आरओ कुछ समय पहले ही खराब हुआ है। उसे कराने के लिए आरओ कंपनी को शिकायत कर दी है। जल्द ही आरओ ठीक हो जाएगा और अधिवक्ताओं को मीठा पानी पीने के लिए मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed